featured यूपी

कानपुर: ‘खेला होई’ के बाद अब लगे ‘चंदा चोरों से सावधान!’ की होर्डिंग।

WhatsApp Image 2021 06 29 at 13.55.01 1 कानपुर: ‘खेला होई’ के बाद अब लगे ‘चंदा चोरों से सावधान!’ की होर्डिंग।

पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में ‘खेला होबे’ खूब चर्चा का विषय बना था। वहीं अब इसी की तर्ज पर इसका भोजपुरी वर्जन इन दिनों यूपी में चर्चा का विषय बना हुआ है। बता दें यूपी में साल 2022 में विधानसभा चुनाव हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि 2022 चुनाव की बिसात बिछने लगी है।

‘चंदा चोरों से सावधान’

दरअसल खेला होबे की तर्ज पर वाराणसी, बलिया, कानपुर में कई जगहों पर ‘खेला होई’ के होर्डिंग लगे हैं। वहीं देर रात कानपुर के बर्रा के सचान चौराहे पर नया होर्डिंग देखने को मिला, जिसपर लिखा है ‘चंदा चोरों से सावधान’।

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

हालांकि इसे किसने लगावाया है, इसके बारे में किसी को कुछ पता नहीं है। पुलिस का कहना है कि CCTV फुटेज के आधार पर पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि ये किसने लगाया है, इसके बाद कार्रवाई होगी।

सबसे पहले वाराणसी में लगा था पोस्टर

बता दें कि सबसे पहले वाराणसी में इस तरह का बैनर दिखाई दिया था। जहां पूर्व सपा विधायक अब्दुल समद अंसारी ने अपने घर की दीवार पर इसे लिखवाया था। पूर्व विधायक ने घर की दीवार पर सपा के चुनाव चिह्न साइकिल के चित्र के साथ खेला होई के नारे लिखवा दिए। दीवार पर लिखवाया गया है कि उम्मीद की साइकिल-2022 में खेला होई।

Related posts

बृज में होली का दौर जारी, दाऊजी मंदिर में खेली गई कपड़ा फाड़ होली

Rahul srivastava

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर पहले दिल्ली दौरे पर रवाना, प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति से करेंगे मुलाकात

Rani Naqvi

उत्तराखंड का ऊधमसिंह नगर जिला स्किल डेवलपमेंट मे बना नं 1

Breaking News