featured यूपी

कन्नौज: तमंचा लेकर ससुराल पहुंचा सिरफिरा पति, पत्नी से कहा घर चलोगी या गोली खाओंगी

कन्नौज: तमंचा लेकर ससुराल पहुंचा सिरफिरा पति, पत्नी से कहा घर चलोगी या गोली खाओंगी

कन्नौज: जिले में एक सिरफिरे पति की करतूत सामने आई है। जिसने मायके पहुंचकर तमंचा लहराया। पति अपनी पत्नी को मायके से जबरन ससुराल लाना चाहता था। पति ने मायके जाकर पत्नी से कहा ससुराल चलोगी या गोली खाओंगी। मायके के लोगों ने पुलिस में सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पति को गिरफ्तार किया।

पति ने मायके में किया हंगामा

कन्नौज निवासी की पत्नी अपने मायके गई हुई थी। जब वह मायके से नहीं लौटी तो पती ने मायके पहुंचकर हंगमा किया।पति अपनी पत्नी को लेने पिस्तौल लेकर पहुंचा। ससुराल में पहुंचकर पति ने पत्नी से कहा घर चलना है या गोली खाओगी। पति ने अपनी ससुराल में तमंचा लहरा का दहशत फैलानी की कोशिश की। पुलिस को जब मामले की जानकारी हुई तो वह मौके पर पहुंची और आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने सिरफिरे को किया अरेस्ट

एलाऊ क्षेत्र के अजीतगंज का मामला है जहां एक सिरफिरा पति अपनी पत्नी को जबरन ससुराल ले जाने पर तुला था। सिरफिरे पति ने पत्नी को ससुराल ले जाने के लिए तमंचा भी लहराया। और पत्नी को जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने जब इस सिरफिरे पति को हिरासत में लिया तो इसने कहा वह अपनी पत्नी के साथ रहना चाहता है। लेकिन उसके घर वाले तैयार नहीं है। इसलिए वह तमंचा लेकर डराने आया था।

Related posts

13 सितंबर से दिल्ली में खोल सकते हैं 6 से 8वीं कक्षा तक के छात्रों के लिए स्कूल

Nitin Gupta

इन मामलों के चलते ब्लैक लिस्ट में शामिल होने की कगार  पर पाकिस्तान

Rani Naqvi

एक अप्रैल से एमएसपी पर शुरु होगी गेहूं की खरीद, जिले में बनेंगे 50 क्रय केंद्र

Aditya Mishra