Breaking News featured दुनिया देश

अमेरिकी राष्ट्रपति को कंगना ने बताया गजनी बाइडेन, कहा- हर 5 मिनट में क्रैश हो जाता है डाटा

edadb77b 05cb 41b7 9742 d87dc7ba2965 अमेरिकी राष्ट्रपति को कंगना ने बताया गजनी बाइडेन, कहा- हर 5 मिनट में क्रैश हो जाता है डाटा

नई दिल्ली। बाॅलीवुड की चर्चित अभिनेत्री कंगना रनौत अपने बेतुके बयानों को लेकर हर समय विवादों से घिरी रहती हैं। कंगना ज्यादातर समय सोशल मीडिया पर अपडेट रहती हैं। जिसके चलते वे सोशल मीडिया के माध्यमों से राजनीतिक और सामाजिक मुद्देे पर अपना पक्ष रखती हैं। अभी अमेरिका में भी राष्ट्रपति पद के चुनाव कोे लेकर सरगर्मिया तेज थी। जिसका इंतजार खत्म हो गया। अमेरिका के राष्ट्रपति के रूप में जो बाइडेन को चुना गया है। वहीं भारतीय मूल की कमला हेरिस को उप राष्ट्रपति चुना गया है। इसी बीच अभिनेत्री कंगना रनौत ने कमला हैरिस को सपोर्ट करते हुए राष्ट्रपति जो बाइडेन पर जमकर तंज कसा। कंगना देश में मामलों में ही नहीं बल्कि विदेशी मामलों में भी हस्तक्षेप करती हैं।

7.4 करोड़ वोट मिले जो बाइडेन को-

बता दें कि बता दें कि अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप और जो बाइडेन के बीच कड़ा मुकाबला देखा जा रहा था। डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता जो बाइडेन ने शनिवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को कड़े मुकाबले में हरा दिया। जीत के बाद अपने गृह राज्य डेलावेयर के विलमिंगटन में लोगों को संबोधित करते बाइडेन अपनी जीत का ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि 7.4 करोड़ से ज्यादा अमेरिकियों ने मुझे वोट किया। इसके साथ ही भारतीय मूल की कमला हैरिस अमेरिका की पहली महिला, पहली अश्वेत और पहली दक्षिण एशियाई उपराष्ट्रपति निर्वाचित हुई हैं। दुनियाभर की अश्वेत और दक्षिण एशियाई महिलाएं सोशल मीडिया पर कमला हैरिस को इस ऐतिहासिक जीत पर प्रतिक्रियाएं दे रही हैं। कंगना रनौत ने भी एक महिला के इतने बड़े पद पर पहुंचने को इतिहास बताया है।

कंगना का बयान-

एक्ट्रेस कंगना रनौत ने अब अमेरिकी चुनाव नतीजों पर अपने विचार रखे हैं। उन्होंने अमेरिका की उप-राष्ट्रपति कमला हैरिस का सपोर्ट किया है और अमेरिका के नए राष्ट्रपति जो बाइडेन पर तंज कसा है। कंगना रनौत ने अमेरिकी की नई उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के भाषण पर रिएक्शन दिया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा,”गजनी बाइडेन के बारे में सुनिश्चित नहीं, जिसका डाटा हर 5 मिनट बाद क्रैश हो जाता है। इतनी सारी दवाईयां जो उनमें इंजेक्ट की गई हैं, इससे वो एक साल से ज्यादा नहीं ट‍िक पाएंगे। ये साफ है आगे कमला हैरिस ही कमान संभालेगी। जब एक महिला उठती है तो वो दूसरी महिलाओं के लिए भी रास्ता बनाती है। इस ऐतिहासिक दिन को सेलिब्रेट करें।

Related posts

जम्मू-कश्मीर : बढ़ेंगी 7 विधानसभा सीटें !, परिसीमन आयोग का प्रस्ताव, PoK के लिए 24 सीटें रिजर्व

Rahul

खुलासा: अस्पताल के नाम पर राम रहीम करता था मानव अंगों की तस्करी

Pradeep sharma

कोरोना अपडेट : भारत में बीते 24 घंटे में सामने आए 12,516 नए मामले, 501 की हुई मौत

Neetu Rajbhar