मध्यप्रदेश featured

प्रियंका, निक की सगाई से खफा हैं कंगना, वजह जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान

kangna with priyanka प्रियंका, निक की सगाई से खफा हैं कंगना, वजह जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान

नई दिल्ली। प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अमेरिकी सिंगर निक जोनस के साथ अपने रिश्तें को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। बता दें किल दोनों की शादी की डेट भी फाइनल हो चुकी है। हालांकि कहा जा रहा है कि प्रियंका ने निक के साथ सगाई कर ली है। कहा जा रहा है कि प्रियंका ने निक जोनस से अपने बर्थडे पर यानी की 18 जुलाई को सगाई की थी। जहां प्रियंका और निक की शादी की डेट फाइनल होने से सभी खुश हैं। तो वहीं, बॉलीवुड की क्वीन कही जाने वाली कंगना रनौत प्रियंका से काफी नाराज हो गई हैं। दरअसल ,हाल ही में एक फैशन इवेंट के दौरान कंगना से प्रियंका-निक की सगाई के बारे में पूछा तो कंगना ने कहा, ‘अच्छा?? वो मेरी बहुत अच्छी दोस्त है। उन्होंने मुझे नहीं बताया इस बारे में तो फिर मैं तो उनसे नाराज हूं।’

प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका मेरी दोस्त हैं

बता दें कि कंगना के इस इंडस्ट्री में बहुत ही कम दोस्त हैं और प्रियंका को वो अपनी अच्छी दोस्त मानती हैं। दोनों ने फिल्म ‘फैशन’ में साथ काम किया था। फिल्म के दौरान दोनों के बीच कैटफाइट की खबरें काफी आती थीं, तो तब कंगना ने कहा था, ‘प्रियंका मेरी दोस्त हैं और वो मुझे किसी भी पत्रकार से ज्यादा अच्छे से जानती हैं।’ सूत्रों की मानें तो प्रियंका के लिए रिंग लेने के लिए निक ने न्यूयॉर्क के टिफनी स्टोर को बंद करवा दिया था ताकि वो प्रियंका के लिए स्पेशयल रिंग खरीद सकें।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रियंका से सगाई के बाद निक बहुत खुश हैं। इतना ही नहीं खबरों की मानें तो, ‘निक के दोस्तों और परिवार ने उन्हें पहले कभी इतना खुश नहीं देखा। उनका कहना है कि निक सही में प्रियंका को लेकर काफी सीरियस हैं।’ बता दें कि प्रियंका ने फिल्म भारत को भी छोड़ दिया है और कहा जा रहा है कि प्रियंका ने निक की शादी की वजह से ये फिल्म छोड़ी है। प्रियंका के फिल्म छोड़ने की वजह से सलमान खान काफी नाराज हो गए हैं और उन्होंने कह दिया है कि अब वो प्रियंका के साथ कभी काम नहीं करेंगे।

ये भी पढ़ें:-

प्रियंका चोपड़ा ने छोड़ी फिल्म भारत, तो भड़के सलमान कहा, अब कभी नहीं करेंगे साथ काम

निक जोनस के संग पक्की हुई प्रियंका चोपड़ा की शादी? , ये रही वजह

Related posts

अजय देवगन ने पेरिस में फैमिली के साथ सेलिब्रेट किया 49वां जन्मदिन, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरें

rituraj

मनीष सिसोदिया के ऑफिस में चोरी, अहम दस्तावेज ले भागे चोर

shipra saxena

Cargo Ship Hijacking: सोमालिया के तट के पास मालवाहक जहाज हाईजैक, 15 भारतीय क्रू मेंबर्स सवार

Rahul