Breaking News यूपी

पूरे विधि-विधान के साथ होगा कल्याण सिंह का अंतिम संस्कार, जानिए क्या है तैयारी

पूरे विधि-विधान के साथ होगा कल्याण सिंह का अंतिम संस्कार, जानिए क्या है तैयारी

लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता और पूर्व मुख्यमंत्री रहे कल्याण सिंह का शनिवार को निधन हो गया। आज बुलंदशहर के नरोरा घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार करने की तैयारी है। इस से पहले गृह मंत्री अमित शाह भी मौके पर पहुंच गए हैं।

खबरों के अनुसार अंतिम संस्कार की प्रक्रिया को संपन्न करवाने के लिए 21 पुरोहितों को बुलाया गया है। मंत्रोच्चार के साथ कल्याण सिंह की अंतिम यात्रा निकाली जाएगी। इसके पहले जब उनका पार्थिव शरीर लखनऊ स्थित आवास पर रखा गया था, तब भी राम धुन बजाई जा रही थी। कल्याण सिंह भगवान राम के परम भक्त रहे हैं। उनके मुख्यमंत्री कार्यकाल के दौरान भी कई बार यह देखने को मिला, जब उन्होंने रामभक्ति को पहली प्राथमिकता दी। अब उनकी अंतिम यात्रा में भी इसकी झलक दिखाई दे रही है।

एक अनुमान के अनुसार अंतिम यात्रा में लाखों लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। इस को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के भी कड़े इंतजाम किए गए हैं। अतरौली से नरोरा घाट तक 40 किलोमीटर लंबी यात्रा निकाली जाएगी। अंत्येष्टि के लिए पहले से ही निर्धारित स्थल पर चंदन की लकड़ी, आम, पीपल की लकड़ी, हवन सामग्री, देसी घी और अन्य जरूरत की चीजें उपलब्ध करवा ली गई है।

बारिश की संभावना को ध्यान में रखते हुए अंतिम संस्कार स्थल पर जो टेंट लगाया गया है, वह पूरी तरह से वाटरप्रूफ है। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था भी इस दौरान देखी जा रही है। पुलिस विभाग और अन्य सुरक्षा विभाग के आला अधिकारी भी मौके पर मौजूद हैं। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री भी उपस्थित होंगे। इसके अलावा मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी अंतिम संस्कार में कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि देने पहुंच रहे हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सहित भाजपा के कई बड़े चेहरे इस दौरान उपस्थित रहेंगे।

Related posts

खट्टर ने किया राजपूतों का अपमान, सीएम बनने के बाद बदला व्यहवार: अमू

Breaking News

बिहार सरकार का मुस्लिम महिलाओं को तोहफा, सहायता राशि को किया दोगुना

Breaking News

अक्साई चीन और पीओके पर अमित शाह का बड़ा बयान, बोले ये है भारत का हिस्सा

bharatkhabar