Breaking News यूपी

बाबरी विध्वंस व नकलविहीन परीक्षा के लिए हमेशा जाने जाएंगे कल्याण सिंह

WhatsApp Image 2021 08 23 at 8.02.04 PM बाबरी विध्वंस व नकलविहीन परीक्षा के लिए हमेशा जाने जाएंगे कल्याण सिंह

लखनऊ। भारत रक्षा दल ट्रस्ट ने सोमवार को अपने मुख्यालय सूर्य नगर में दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री व पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। इस मौके पर भारत रक्षा दल ट्रस्ट के संस्थापक श्रीनिवास राष्ट्रवादी, भाजपा महिला मोर्चा अवध प्रान्त की कोषाध्यक्ष रेशु भाटिया, दल के महामन्त्री भगीरथी विश्वकर्मा, वार्ड पार्षद देवेंद्र सिंह यादव, दल के सहायक महामन्त्री चन्दन सिंह, उत्तर प्रदेश सरकार के अधिकारी टीबी सिंह, रेलवे अन्य पिछड़ा वर्ग एसोसिएशन के नेता अशोक यादव आदि ने दिवंगत नेता को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए इतिहास पुरुष युग पुरुष की संज्ञा दी।

ट्रस्ट के संस्थापक श्रीनिवास राष्ट्रवादी ने अपने सम्बोधन  में कहा कि भारत रक्षा दल ट्रस्ट का कल्याण सिंह से एक विशेष रिश्ता रहा है, और वह रिश्ता है 21 सितंबर 1997 को। जिस दिन भारत रक्षा दल  के संगठन का निर्माण हुआ और उसी दिन कल्याण सिंह ने दूसरी बार उत्तर प्रदेश की बागडोर संभालते हुए मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। इस नाते कल्याण सिंह ने भारत रक्षा दल के दूसरे स्थापना समारोह कार्यक्रम में सम्मिलित होकर और संगठन के कार्यक्रम में 2 घंटा 40 मिनट का समय देकर जो संगठन परिवार को अनुग्रहित किया था उसके लिए भारत रक्षा दल ट्रस्ट सदैव आभार रहेगा।

टी बी सिंह ने अपने सम्बोधन में कहा कि कल्याण सिंह के शासनकाल मे उत्तर प्रदेश में नकल मुक्त परीक्षा अपराध मुक्त प्रदेश और भय मुक्त जनता की कल्पना साकार हुई थी । रेशु भाटिया ने कहा कि उनके कार्यकाल को स्वर्णिम युग की संज्ञा दिया जाए तो यह अतिशयोक्ति नहीं होगी। कल्याण सिंह ने भगवान श्री राम मंदिर के निर्माण के निमित्त अपनी सरकार को भी सहर्ष बलिदान कर दिया था।

जबकि उन्हें पता था कि 6 दिसंबर 1992 को यदि विवादित ढांचा गिरेगा तो केंद्र में सत्तारूढ़ कांग्रेस की सरकार उत्तर प्रदेश की सरकार को निश्चित रूप से बर्खास्त कर देगी। लेकिन, कल्याण सिंह ने अपनी सरकार की परवाह न करते हुए भगवान राम मंदिर का जो कलंकित इतिहास था उसको सदा सदा के लिए नष्ट करवा दिया। इसके लिए हिंदू समाज सदैव उन्हें याद करता रहेगा। वह सभी के मानस पटल पर अमर रहेंगे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बरसात के बाबजूद लोग उपस्थित हुए और अपने दिवंगत नेता को पुष्पांजलि अर्पित की।

Related posts

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में कोरोना के आकड़े जारी, 24 घंटे में आए सिर्फ इतने केस

Shailendra Singh

स्कूलों को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार ने लिया ये बड़ा फैसला, आज से होगा लागू

Rani Naqvi

धूम्रपान व तंबाकू की लत को मीठी गोलियों से दिलाएं छुटकारा

sushil kumar