लखनऊ: कल्याण सिंह के निधन पर उनके बेटे राजवीर सिंह ने कहा पिता का जन्म ही राम मंदिर के लिए हुआ था। कल्याण सिंह का निधन शनिवार रात को हुआ। जिसके बाद लखनऊ स्थित उनके आवास पर लोगों की भीड़ गई। अंतिम दर्शन के दौरान लोगों जय श्रीराम के नारे लगाए। जब यह नारे लग रहे थे तो उनके बेटे राजवीर ने कहा मेरे पिता का जन्म ही इसी लिए हुआ था।
बेटे राजवीर ने कहा वह राम मंदिर निर्माण के लिए प्रतिबद्ध थे। अब वह भगवान राम से मिलने जा रहे है। राजवीर ने आगे कहा पिता की तरह पूरा परिवार राम मंदिर के लिए समर्पित करेगा। कल्याण सिंह के निधन के बाद उनका पार्थिव शरीर बीजेपी ऑफिस ले जाया गया।
वहीं बीजेपी दफ्तर में अपना दल सांसद अनुप्रिया पटेल ने भी कल्याण सिंह के अंतिम दर्शन किए। अनुप्रिया पटेल ने कहा यह एक राजनीतिक युग का अंत है। कल्याण सिंह उनके पिता जैसे थे। इसके साथ ही विधानसभा अध्यक्ष ह्रदय नारायण दीक्षित ने कल्याण सिंह को श्रद्धांजिल दी।
कल्याण सिंह पिछले कई दिनों से बीमार थे और एसजीपीजीआई में भर्ती थे। शनिवार रात उनका निधन हो गया। कल्याण सिंह के निधन पर यूपी में 23 अगस्त को पूर्ण अवकाश घोषित किया है। कल्याण सिंह का कल अलीगढ़ में अंतिम संस्कार किया जाएगा।