featured यूपी राज्य

कल्याण सिंह समेत इन नेताओं को नहीं मिला राम जन्मभूमि पूजन का न्यौता, वजह कर देगी हैरान

कल्याण सिंह कल्याण सिंह समेत इन नेताओं को नहीं मिला राम जन्मभूमि पूजन का न्यौता, वजह कर देगी हैरान

राम जन्मभूमि पूजन में पीएम मोदी समेत 200 लोगों को न्यौता दिया गया है। जिसमें कई बड़ी हस्तियां शामिल है। वहीं भूमि पूजन में कल्याण सिंह का न्यौता रद्द कर दिया गया है।

लखनऊ: राम जन्मभूमि पूजन में पीएम मोदी समेत 200 लोगों को न्यौता दिया गया है। जिसमें कई बड़ी हस्तियां शामिल है। वहीं भूमि पूजन में कल्याण सिंह का न्यौता रद्द कर दिया गया है। कल्याण सिंह भूमि पूजन में शामिल नहीं होंगे। कल्याण सिंह को भूमि पूजन के लिए न्यौता नहीं दिया गया है। सिर्फ कल्याण सिंह ही नहीं लालकृष्ण अडवाणी  और डॉ.  मुरलीमनोहर जोशी भी राम मंदिर के भूमि पूजन कार्यक्रम का हिस्सा नहीं होंगे। ट्रस्ट का कहना है कि उम्र अधिक होने के कारण उनसे भीड़ में न जाने का अनुरोध किया गया है।

बता दें कि उत्तर प्रदेश के अयोध्या में 5 अगस्त को राम मंदिर निर्माण के लिए राम जन्मभूमि पूजन होनी है। अस भूमि पूजन में अब 48 घंटे से भी कम का समय रह गया है। भूमि पूजन में करीब 200 लोगों को न्योता दिया गया है। हालांकि इस लिस्ट से बीजेपी वरिष्ठ नेता और राम मंदिर के आंदोलन में अहम भूमिका निभाने वाले नेता और वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का नाम शामिल है।

https://www.bharatkhabar.com/whatsapp-emoji-will-change/

वहीं आपको बताते चले कि राम जन्मभूमि पूजन में न सिर्फ भारत के बल्कि विदेशों के भी मुख्यमंत्रियों को न्योता दिया गया है। भारत के पास के हिस्सों से कई संत और महात्मा इस पूजन में शामिल होंगे। पूजन में शामिल होने वाले संतों की संख्या करीब 175 होगी। जिसमें पद्मश्री पाने वाले फैज़ाबाद के मोहम्मद यूनुस जैसे मुसलमान भी भाग लेंगे। कुल मिलाकर राम मंदिर निर्माण के लिए राम जन्मभूमि पूजन में धर्म निरपेक्षता का भी खास ख्याल रखा गया है।

Related posts

UP News: मथुरा में नर्सिंग छात्रावास के पास क्लोरीन गैस का रिसाव, आधा दर्जन छात्राएं बेहोश

Rahul

प्रकाश पांडेय की मौत से बढ़ी सरकार की मुश्किलें: यशपाल आर्या

Rani Naqvi

बीजेपी को लगा एक और झटका, विधायक कृष्ण कल्याणी ने दिया पार्टी से इस्तीफा

Rani Naqvi