featured देश

जस्टिस रंजन गोगोई ने सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायधीश के रूप में ली शपथ,राष्ट्रपति ने दिलाई शपथ

जस्टिस रंजन गोगोई ने सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायधीश के रूप में ली शपथ,राष्ट्रपति ने दिलाई शपथ

नई दिल्ली: जस्टिस रंजन गोगोई ने बुधवार को सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायधीश के रूप में शपथ ले ली है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उन्हें शपथ दिलाई है। जस्टिस रंजन गोगोई ने पूर्व CJI दीपक मिश्रा की जगह ली है। जस्टिस रंजन गोगोई 46वें मुख्य न्यायधीश बने हैं। जस्टिस गोगोई का कार्यकाल 13 महीने का होगा। इसके साथ ही वो पूर्वोत्तर से इस पद पर नियुक्त होने वाले पहले चीफ जस्टिस बन गए हैं।

 

justice gogoi जस्टिस रंजन गोगोई ने सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायधीश के रूप में ली शपथ,राष्ट्रपति ने दिलाई शपथ

 

ये भी पढें:

 

महाराष्ट्र, गुजरात और दिल्ली के बाद अब ओडिशा में भी प्लास्टिक पर लगा बैन
दिल्ली-यूपी बॉर्डर पर किसानों और सुरक्षाबलों के बीच हंगामे के बाद देर रात किसान क्रांति यात्रा खत्म

 

आपको बता दें न्यायमूर्ति रंजन गोगोई का जन्म 18 नवंबर, 1954 को हुआ था। उन्होने डिब्रूगढ़ के डॉन बोस्को स्कूल से अपनी स्कूली शिक्षा अर्जित की और दिल्ली विश्वविद्यालय के सेंट स्टीफेंस कॉलेज से इतिहास की पढ़ाई की।

 

असम के पूर्व मुख्यमंत्री केशव चंद्र गोगोई के बेटे न्यायमूर्ति रंजन गोगोई ने 1978 में वकालत के लिए पंजीकरण कराया था। उन्होंने संवैधानिक, कराधान और कंपनी मामलों में गुवाहाटी उच्च न्यायालय में वकालत की। उन्हें 28 फरवरी, 2001 को गुवाहाटी उच्च न्यायालय का स्थायी न्यायाधीश नियुक्त किया गया था। उनका नौ सितंबर, 2010 को पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय में तबादला किया गया था। उन्हें 12 फरवरी, 2011 को पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया था। वह 23 अप्रैल, 2012 को उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश नियुक्त किए गए।

 

ये भी पढें:

 

उत्तराखंडः सीएम ने गांधी व लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धांजलि अर्पित की
उत्तराखंडःमुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने गांधी जयंती पर पदयात्रा की

 

By: Ritu Raj

Related posts

17 जुलाई 2023 का राशिफल, जानें आज का पंचांग और तिथि

Rahul

मिशन 2022: प्रियंका गांधी की यूपी कांग्रेस नेताओं के साथ बैठक, इन मुद्दों पर होगी चर्चा     

Shailendra Singh

बीते 24 घंटे में प्रदेश भर में कोरोना के 12787 नए मामले , 48 की मौत

sushil kumar