Breaking News featured दुनिया मनोरंजन

Justice for Sushant के नाम पर क्यों हो रहे विदेशों में धरने 

Sushant Singh Rajpoot 1 Justice for Sushant के नाम पर क्यों हो रहे विदेशों में धरने 
  • भारत खबर || नई दिल्ली

Justice for Sushant : बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत को लेकर विदेशों में भी धरने हो रहे हैं।  पूरा देश सुशांत सिंह राजपूत को न्याय दिलाने के लिए एकजुट हो रहा है। सुशांत सिंह राजपूत की मौत से बॉलीवुड में एक नया घमासान पैदा कर दिया है। उनकी मौत के पीछे जुड़े ड्रग्स के भी नए नए मामले सामने आ रहे हैं।  जिसमें बॉलीवुड की जानी-मानी हस्तियों  के नाम शामिल हैं।  बॉलीवुड अभिनेता  सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता  अपने भाई को न्याय दिलाने के लिए कड़ी मशक्कत कर रही हैं व सोशल मीडिया पर  अपने भाई को न्याय दिलाने के लिए  दिन प्रतिदिन नई गतिविधियों से आवाज उठा रही हैं।

बताते चलें कि बॉलीवुड में तो सुशांत सिंह राजपूत की मौत को लेकर घमासान मच ही रहा है लेकिन  विदेशों में रहने वाले सुशांत सिंह राजपूत के फैंस ने भी अपने-अपने देशों में विरोध प्रदर्शन वरना देना चालू कर दिया है। वह सुशांत सिंह राजपूत को न्याय दिलाने के लिए हर सार्थक प्रयास कर रहे हैं।

Sushant Singh Rajpoot Justice for Sushant के नाम पर क्यों हो रहे विदेशों में धरने 

हाल ही में सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता ने  सोशल मीडिया के माध्यम से  एक वीडियो  प्रसारित  किया है, जिसमें कैलिफोर्निया में लोग  सुशांत सिंह राजपूत  को न्याय दिलाने के लिए विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। व Justice for Sushant नारे लगा रहे हैं। कैलिफोर्निया में रहने वाले सुशांत सिंह राजपूत के फैन्स सुशांत सिंह राजपूत  को न्याय मिलने की गुहार करते हुए वीडियो में नजर आ रहे हैं । कैलिफोर्निया में रहने वाले सुशांत सिंह राजपूत के  फैंस के  हाथों में अलग-अलग प्लैकार्ड भी हैं।  जिसपर सुशांत  सिंह राजपूत की की तस्वीरें और जस्टिस फॉर सुशांत Justice for Sushant लिखा  हुआ दिखाई दे रहा है।

Sushant Singh Rajpoot 1 copy Justice for Sushant के नाम पर क्यों हो रहे विदेशों में धरने 

कैलिफोर्निया फैंस एकजुट होकर Justice for Sushant के नारे लगाकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।  जिससे सुशांत सिंह राजपूत को न्याय मिलने का मामला एक नवीन आकार लेता दिखाई दे रहा है। उनके फैंस कड़ी मशक्कत करके सुशांत सिंह राजपूत को किसी भी तरह न्याय दिलाने के लिए हर सार्थक प्रयास कर रहे हैं।

Related posts

कोरोना का कहर: अब खेल मंत्री किरण रिजिजू हुए संक्रमित

Saurabh

युगांडा में राष्ट्रपति पद पर नामांकन करने पर किया गिरफ्तार

Samar Khan

आशुतोष के बाद एक और पत्रकार आशीष खेतान ने भी “आप” से दिया इस्तीफा

rituraj