Breaking News featured देश

आज शाम आसमान में दिखेगा अद्भुत नजारा, बृहस्पति और शनि ग्रह होंगे बेहद करीब

0e3dfc9f 93e6 480f 929e 23235a3dfa5f आज शाम आसमान में दिखेगा अद्भुत नजारा, बृहस्पति और शनि ग्रह होंगे बेहद करीब

नई दिल्ली। साल 2020 में कई प्राकृतिक घटनाएं देखने को मिली हैं। प्राकृतिक घटनाएं कभी-कभी होती हैं। इनको देखने का एक अलग ही नजारा होता है। ऐसा ही कुछ आज यानि सोमवार की शाम को होने वाला है। आज बृहस्पति और शनि ग्रह बहुत ही करीब आने वाले हैं। इसे देखने का नजारा सच में बहुत ही अद्भुत होगा। सौरमंडल में यह घटना कई सौ साल बाद देखने को मिलेगी। दरअसल दो बड़े ग्रह बृहस्पति और शनि एक दूसरे के बेहद नजदीक आ जाएंगे। इनके बीच की दूरी महज एक हाथ की होगी। अंतरिक्ष वैज्ञानिकों का कहना है कि बृहस्पति ग्रह अपने पड़ोसी शनि ग्रह के पास से प्रत्येक 20 साल के बाद गुजरता है, लेकिन इसका इतने नजदीक आना खास है। वैज्ञानिकों के मुताबिक दोनों ग्रहों के बीच सिर्फ 0.1 डिग्री की दूरी रह जाएगी।

जानें इससे पहले दोनों ग्रह कब हुए थे इतने करीब-

बता दें कि वांदरबिल्ट विश्वविद्यालय में खगोलशास्त्र के प्रोफेसर डेविड वेनट्रॉब ने कहा, “मेरा मानना है कि यह कहना उचित होगा कि यह घटना आम तौर पर किसी व्यक्ति के जीवन में एक ही बार घटती है। इससे पहले जुलाई, 1623 में दोनों ग्रह इतने करीब आए थे लेकिन सूर्य के नजदीक होने की वजह से उन्हें देख पाना लगभग असंभव था। वहीं, इससे पहले मार्च, 1226 में दोनों ग्रह करीब आए थे उस वक्त यह घटना देखना संभव था। यह दुर्लभ नजारा सोमवार शाम 6.30 से 7 बजे देश में किसी भी हिस्से से दिखेगा लेकिन सबसे शानदार जैसलमेर के रेगिस्तान से दिखेगा। बाकी शहरों में सिटी लाइट्स से दूर कहीं से भी जहां अंधेरा होगा वहां से नजारा दिखेगा। भारत में अधिकतर शहरों में सूर्यास्त के पश्चात इस घटनाक्रम का दीदार किया जा सकता है।

Related posts

भाजपा को चुनाव में मजबूती देगी युवा शक्ति : डा. दिनेश शर्मा

Shailendra Singh

राजधानी मे ऑक्सीजन की किल्लत,नहीं हो पा रही अस्पतालों मे भर्ती

sushil kumar

बस-एसयूवी की जोरदार टक्कर, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

Trinath Mishra