featured यूपी

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा करेंगे बूथ विजय अभियान की शुरूआत

जेपी नड्डा करेंगे बूथ विजय अभियान की शुरूआत

लखनऊ। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आगामी 23 अगस्त को उत्तर प्रदेश में बूथ विजय अभियान की शुरूआत करेंगे। इस मौके पर जेपी नड्डा प्रदेश के सभी सेक्टर प्रमुखों को वीडियो कान्फ्रेन्सिंग के माध्यम से संबोधित भी करेंगे। बूथ विजय अभियान 23 अगस्त से 07 सितम्बर तक चलेगा। यह अभियान उत्तर प्रदेश के 7727 शक्ति केंद्रों पर चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत भाजपा के नेता बूथ समितियों का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। बूथ समिति के सत्यापन के लिए केन्द्र व प्रदेश सरकार के मंत्री से लेकर, पार्टी के सांसद, विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष, ब्लाक प्रमुख व सभी निगमों व आयोगों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व सदस्य भी गांव- गांव बूथ समिति के सत्यापन के लिए जायेंगे।

10 सितम्बर तक बूथ समितियों की सूची प्रदेश भाजपा कार्यालय को भेजनी होगी। इसके बाद 15 से 20 सितम्बर के बीच पन्ना प्रमुखों का चयन किया जायेगा। वहीं पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर 25 सितंबर को प्रदेश भर में पन्ना प्रमुख के सम्मेलन किये जायेंगे।

पार्टी के पुराने कार्यकर्ता को पन्ना प्रमुख को जिम्मेदारी सौंपी जाती है। एक पन्ना प्रमुख के जिम्मे कम से कम 60 मतदाता होते हैं। इन सभी मतदाताओं को चुनाव से एक दिन पहले मतदाता पर्ची और चुनाव चिन्ह बताने की जिताने पन्ना प्रमुख की होती है। भाजपा ने विधानसभा चुनाव 2017 और लोकसभा चुनाव 2019 में यह प्रयोग कर चुकी है। यह प्रयोग पार्टी के बेहद फायदेमंद साबित हुआ है। इसलिए पार्टी इस बार भी पन्ना प्रमुख बना रही है।

Related posts

रेत से निकला हजारों साल पुराना शिव मंदिर, जानिए क्यों है खास?

Mamta Gautam

Good News: 69000 सहायक अध्यापकों की भर्ती प्रक्रिया का रास्ता साफ, तारीखों का ऐलान

Shailendra Singh

बहन सोनम को शादी का ये खास गिफ्ट देंगे हर्षवर्धन

rituraj