Breaking News featured उत्तराखंड देश

जेपी नड्डा का उत्तराखंड दौरे का आज आखिरी दिन, सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत और मंत्रियों के साथ की बैठक

24f7c44e 566e 48e6 9fb9 740bb4bb1869 जेपी नड्डा का उत्तराखंड दौरे का आज आखिरी दिन, सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत और मंत्रियों के साथ की बैठक

उत्तराखंड। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा कई दिनों से उत्तराखंड दौरे पर हैं। उत्तराखंड दौरे पर नड्डा ने कई जगहों पर भ्रमण किया। इसके साथ भाजपा के कार्यकर्ताओं, मंत्रियों के साथ बैठके भी की। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का चार दिवसीय प्रवास आज मंत्रिमंडल और कोर कमेटी की बैठक के साथ संपन्न हो गया। इन दोनों बैठकों से पूर्व नड्डा संगठन की वित्तीय स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत व मंत्रियों के साथ बैठक हुई। इस बैठक में सरकार का प्रदेश पर प्रभाव, चुनावी स्थिति, राजनैतिक दृष्टि से गरीबोन्मुखी की नीति आदि विषयों पर चर्चा हुई। इसके बाद नड्डा कोर ग्रुप के साथ बैठे।

चामुंडा चिकित्सालय काशीपुर के स्वामी ने ग्रहण की भाजपा की सदस्यता-

बता दें ​कि कोर ग्रुप की इस बैठक में वर्तमान राजनीतिक स्थिति व आगामी रणनीति बनाने पर चर्चा हो रही है। इस बैठक की ब्रीफिंग राज्यमंत्री धन सिंह रावत कर रहे हैं। बैठक के बाद नड्डा ओएनजीसी गेस्ट हाउस से जौलीग्रांट के लिए रवाना हो जाएंगे। इसके साथ ही आज चामुंडा चिकित्सालय काशीपुर के स्वामी व सर्जन डॉ.यशपाल ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत व प्रदेश उपाध्यक्ष खिलेंद्र चौधरी उपस्थित थे। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि पार्टियां राष्ट्रीय हों या क्षेत्रीय, सभी जगह या तो परिवारवाद हावी है या फिर जाति, धर्म, वर्ग विशेष की विचारधारा। चुनाव आते हैं तो यह पार्टियां अपने विशेष वर्ग या जाति या धर्म वालों से वोट की अपील करती हैं, लेकिन भाजपा ऐसी पार्टी है जो केवल राष्ट्रवाद पर काम करती है। यह विचारों की पार्टी है। यहां सबका साथ, सबका विकास की सोच है, जो कि कार्यकर्ताओं के माध्यम से एक-एक वोटर तक पहुंचाई जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि कोई भी जाति, धर्म, वर्ग हो, हमें सबको साथ लेकर चलना है। हर बूथ पर भी इस बात का ध्यान रखना है। उन्होंने कहा कि बूथ जीता तो चुनाव जीता, देश जीता।

बूथ के कार्यकर्ताओं को जागरूक किया-

उन्होंने बूथ के कार्यकर्ताओं को जागरूक करते हुए कहा कि यह आप पर निर्भर करता है कि आपको किसी परिवार वाली पार्टी के लिए ताली बजानी है या ऐसी पार्टी के लिए ताली बजानी है जो कि आपको आगे बढ़ने का बराबर मौका देती है। उन्होंने कहा कि यह भाजपा की ही नीतियां हैं कि पार्टी से चुनाव जीतकर विधायक बने नेता भी आप सबके बीच बैठे हैं और आपके बीच के बूथ कार्यकर्ता आज हमारे साथ बैठक में मंच पर हैं। इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि भाजपा कितने सम्मान की पार्टी है।

Related posts

सरकार और कारोबारियों के बीच साझेदारी पर सम्‍मेलन का आयोजित करेगा नीति आयोग

mahesh yadav

सोशल मीडिया की मदद से संगठन को मजबूती देंगे स्वयंसेवक, जानिए क्या होंगे बदलाव

Aditya Mishra

अरूणाचल प्रदेश के पास 6.4 की तीव्रती के भूकंप से हिली भारत-चीन की सीमा

Rani Naqvi