featured यूपी

लखनऊ: संयुक्त नर्सेस संविदा कर्मचारी यूनियन की बैठक, कई प्रमुख मांगे रखी, पढ़ें पूरी खबर

लखनऊ: संयुक्त नर्सेस संविदा कर्मचारी यूनियन की बैठक, कई प्रमुख मांगे रखी, पढ़ें पूरी खबर

लखनऊ: संयुक्त नर्सेस संविदा कर्मचारी यूनियन उत्तर प्रदेश की बैठक वन विभाग मुख्यालय के सभागार में की गई। इस बैठक को प्रियंका चौधरी की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में कई तरह के मुद्दों पर बात की गई।

WhatsApp Image 2021 07 28 at 13.32.44 1 लखनऊ: संयुक्त नर्सेस संविदा कर्मचारी यूनियन की बैठक, कई प्रमुख मांगे रखी, पढ़ें पूरी खबर

संयुक्त नर्सेस संविदा कर्मचारी यूनियन उत्तर प्रदेश की बैठक में बिहार के अनुसार स्टाफ नर्सेस को वेटेज प्रदान करने के मुद्दे को उठाया गया। साथ ही यूपी में कार्यरत एनआरएचएम में कार्यरत नर्सिंग कर्मचारी को लोक सेवा आयोग की परिक्षा से मुक्त रखने की बात भी की गई।

यूनियन की बैठक में प्रांतीय संरक्षक राजेश पांडेय ने कहा यूनियन को मजबूत करने के लिए प्रदेश कमेटी का विस्तार किया जाना चाहिए। इसके लिए सचिव के नाम पर आम सभा और प्रदेश अध्यक्ष सचिव प्रदीप पटेल को नियुक्त किया गया।

बैठक में प्रदेश कर्मचारियों के मुख्य पदाधिकारियों द्वारा सरकार को सभी बिंदुओं को लागू करने पर जोर भी दिया गया। बैठक में कई मुख्य और विभिन्न पदाधिकारी शामिल रहे। इसमें प्रदेश उपाध्यक्ष सुजाता यादव, उपाध्यक्ष विजय वर्मा, प्रदेश संगठन मंत्री अमित वर्मा, नीतू ,सिंह, सुनीता पांडेय, दुर्गेश वर्मा सहित कई लोग मौजूद रहे।

Related posts

‘सत्ता के लिए लार टपकाती बिल्लियों के भाग्य से छींका टूटने वाला नहीं’-उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी

Ankit Tripathi

एक और पाकिस्तानी महिला को मेडिकल वीजा देंगी सुषमा स्वराज

Rani Naqvi

सऊदी अरब से 10,000 श्रमिकों को वापस लाएंगे : सुषमा

bharatkhabar