featured यूपी

जब पत्रकार दोस्त को जितिन प्रसाद ने बना लिया जीवन साथी, पढ़िए दिलचस्प किस्सा

जब पत्रकार दोस्त को जितिन प्रसाद ने बना लिया जीवन साथी, पढ़िए दिसचस्प किस्सा

लखनऊ: बुधवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए पूर्व कांग्रेस नेता जितिन प्रसाद चर्चा का विषय बने हुए हैं। पिछले कुछ दिनों से जो लोग इनका नाम भूल गए थे, एक बार फिर जितिन प्रसाद के बारे में गूगल किया जाने लगा है। उनका राजनीतिक करियर, उनका परिवार और इतिहास पर सभी की नजरें टिकी हुई है।

लखनऊ के पत्रकार से की शादी

जितिन प्रसाद का उत्तर प्रदेश से अनोखा नाता रहा है। यहां से राजनीतिक लड़ाई भी लड़ते आ रहे हैं और पारिवारिक रिश्ते भी उत्तर प्रदेश से ही उन्होंने जोड़े हैं। उनकी शादी 2010 में लखनऊ की पत्रकार नेहा सेठ के साथ हुई थी। उस दौरान भी इस जोड़ी ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं, तब जितिन प्रसाद पेट्रोलियम मंत्री थे। इसी दौरान उन्होंने लखनऊ की पत्रकार नेहा सेठ से शादी करने का फैसला किया।

4 सालों के प्रेम संबंध के बाद शादी

जितिन प्रसाद और पत्रकार नेहा सेठ के बीच 4 वर्षों तक प्रेम संबंध चला था। इसके बाद उन्होंने शादी करने का फैसला किया, इस हाई प्रोफाइल शादी पर सभी की नजर बनी हुई थी। मीडिया में भी इस इवेंट ने खूब हेडलाइन बनाई। एक बार फिर जितिन प्रसाद के बारे में लोगों की दिलचस्पी बढ़ गई है।

उन्होंने कांग्रेस पार्टी का साथ छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया है। उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव बहुत नजदीक हैं, ऐसे में कई राजनीतिक अटकलें भी लगाई जा रही हैं। कांग्रेस पार्टी लगातार उत्तर प्रदेश में और कमजोर होती जा रही है। प्रदेश के कई बड़े चेहरे या तो नाराज चल रहे हैं या पार्टी छोड़ने की कगार पर हैं।

Related posts

वसुंधरा सरकार बदमाशों पर शिकंजा कसने में नाकाम,आबकारी अधिकारी की चाकुओं से गोद कर की गई हत्या

rituraj

पैसेंजर ट्रेन में यात्रा की फिर होने जा रही शुरुआत, इस दिन से चलेगी ट्रेन

Aditya Mishra

किलाउआ ज्वालामुखी हुआ बेहद उग्र, यूएस जियोलॉजिकल सर्वे ने जारी किया रेड अलर्ट

Aman Sharma