Breaking News featured देश

गांधी जयंती कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह बोले- कृषि विधेयकों के पारित होने पर बहुत खुश होते महात्मा गांधी

महात्मा गांधी

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने शुक्रवार को महात्मा गांधी जयंती के उपलक्ष पर कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन में कहा कि यदि आज महात्मा गांधी होते तो वह कृषि सुधार विधेयकों के पारित होने पर बहुत खुश होते, क्योंकि वह हर समय किसान कल्याण के बारे में सोचते थे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार किसानों का कल्याण सुनिश्चित करने के लिये प्रतिबद्ध हैं और कृषि विधेयकों को जमीनी स्तर पर सराहा गया हैं।

सरकार ने पास कराए तीनों कृषि विधेयक

बता दें कि हाल में संसद ने तीनों कृषि विधेयकों- कृषि उत्पादन व्यापार और वाणिज्य (संवर्धन और सुविधा) विधेयक 2020, कृषि (सशक्तीकरण और संरक्षण) मूल्य आश्वासन और कृषि सेवा करार विधेयक, 2020 और आवश्यक वस्तु (संशोधन) विधेयक, 2020 को मंजूरी दे दी।

महात्मा गांधी
गांधी जयंती कार्यक्रम में दीप प्रज्जवलित करते केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह

कृषि विधेयकों की मंजूरी पर बहुत खुश होते महात्मा गांधी: जितेंद्र सिंह

प्रधानमंत्री कार्यालय, कार्मिक, जन शिकायत और पेंशन मामलों के राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि किसानों का कल्याण महात्मा गांधी के दिल के करीब था और वह किसानों के विधेयक को मंजूरी मिलने से बहुत खुश होते। सेंटर फॉर स्ट्रैटजी एंड लीडरशिप और केंद्रीय भंडार द्वारा मिलकर महात्मा गांधी जयंती पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने ये बात कही।

महात्मा गांधी
गांधी जयंती कार्यक्रम में में मंच पर मौजूद केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह व अन्य

सरकार के प्रयासों से स्वच्छता बना जन आंदालेन: जितेंद्र सिंह

आयोजकों द्वारा जारी की गई विज्ञप्ति के अनुसार, जितेंद्र सिंह ने कहा कि सरकार किसानों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध हैं और जमीनी स्तर पर कृषि विधेयकों को सराहा गया हैं। जितेंद्र सिंह ने आगे कहा कि स्वछता के लिए सरकार के स्पष्ट आह्वान और इस दिशा में किए गए प्रयासों से स्वच्छता एक जन आंदालेन बना हैं। जो गांधी की शाश्वत शिक्षा के अनुरूप हैं।

महात्मा गांधी
कार्यक्रम के दौरान बातचीत करते केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह

केंद्रीय भंडार द्वारा की गई मदद के प्रयासों की प्रशंसा की

जितेंद्र सिंह ने कार्यक्रम के दौरान अपने सम्बोधन में इस बात की तारीफ भी की कि कोरोना वायरस महामारी और रोकथाम के लिए लॉकडाउन के दौरान भी केंद्रीय भंडार जैसे सहकारी संस्थानों ने जरूरतमंदों को खाने और अन्य जरूरी सामान उपलब्ध करने को लेकर अथक प्रयास किए।

केंद्रीय भंडार ने महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के चलते किया स्वास्थ्य की कुंजी विशेष कार्यक्रम का आयोजन

Related posts

यूपी में पांच IPS अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार, चार उपाधीक्षकों के ट्रांसफर

Shailendra Singh

पटना हाई कोर्ट का फैसला: बिहार में शराबबंदी कानून रद्द

bharatkhabar

Delhi News: रजोकरी फ्लाईओवर के पास सवारियों से भरी बस पलटी, दो घायल

Rahul