Ram Navami Clash: बीती रात शुक्रवार को झारखंड के जमशेदपुर में रामनवमी जुलूस पर पथराव हुआ। पुलिस की गाड़ी तोड़ी गई। करीब 5 लोग घायल हो गए।
ये भी पढ़ें :-
LPG Gas Price: कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में आई कमी, जानें नए दाम
पुलिस का कहना है कि अब स्थिति शांतिपूर्ण है। बता दें इससे पहले रामनवमी जुलूस पर बंगाल और बिहार में हिंसा हुई थी। जानकारी के अनुसार 31 मार्च को जमशेदपुर के जुगसलाई इलाके में कुछ लोगों ने रामनवमी जुलूस निकालने का विरोध किया। इसके बाद हालात बिगड़ने लगे।
Jharkhand | Stones were pelted during a Ram Navami immersion procession in Jamshedpur’s Haldipokhar area yesterday.
Around 5 people got injured. The situation is peaceful now, say police pic.twitter.com/oaSg8Qu4oB
— ANI (@ANI) April 1, 2023
जुलूस को रोकने से गुस्साए लोग बाटा चौक में हनुमान चालीसा का पाठ करने लगे और रेलवे फाटक के ऊपर रेलवे ब्रिज को जाम कर दिया। दोनों तरफ से जमकर भड़काऊ नारेबाजी हुई।
पुलिस की गाड़ी पर हमला
भीड़ ने सड़क पर टायर जलाए और पुलिस की गाड़ी तोड़ दी। हिंसा की घटना के बाद मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। जमशेदपुर के एसपी और डीएम समेत तमाम अधिकारी देर रात तक मौके पर मौजूद रहे और हालात को संभाला।