देश राज्य

झारखण्ड ने स्वच्छता सर्वेक्षण 2018 में बेस्ट परफार्मिंग राज्य का पहला पुरस्कार जीता

01 32 झारखण्ड ने स्वच्छता सर्वेक्षण 2018 में बेस्ट परफार्मिंग राज्य का पहला पुरस्कार जीता

रांची। वर्ष 2016 की तुलना में झारखण्ड ने अपने रैंकिंग में जबरदस्त सुधार करते हुए स्वच्छता सर्वेक्षण 2018 में बेस्ट परफार्मिंग राज्य का पहला पुरस्कार हासिल किया है। एक सरकारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि राजधानी रांची समेत गिरिडीह, बुंडू, पाकुड़ और चाईबासा जैसे शहरों ने भी काफी बेहतरीन प्रदर्शन किया है।

झारखंड

मुख्यमंत्री रघुवर दास ने अधिकारियों को दी बधाई

बता दें कि मुख्यमंत्री रघुवर दास ने इस सफलता के लिए अधिकारियों को बधाई देते हुए कहा है कि यह हमारे लिए गर्व का विषय है। एक बयान में दास ने कहा कि इसके लिए सबसे पहले मैं राज्य के नागरिकों को साधुवाद देना चाहता हूं, जिनके प्रयास से झारखंड के शहर परफॉर्मिंग बन गए हैं। इसके साथ ही नगर विकास मंत्री, विभाग के अधिकारी, नगर निकाय के अधिकारी-कर्मचारी सभी बधाई के पात्र हैं।

वहीं आने वाले समय में हमें अपने अन्य शहरों को भी बेस्ट रैंकिंग में शामिल कराना है। विज्ञप्ति में बताया गया है कि शहरी विकास मंत्रालय द्वारा जारी स्वच्छता सर्वेक्षण 2018 में झारखंड को बेस्ट परफार्मिंग स्टेट का प्रथम पुरस्कार मिला। झारखंड ने महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ को पछाड़ते हुए पहला स्थान प्राप्त किया। सर्वेक्षण में रांची को बेस्ट स्टेट कैपिटल इन सिटीजन फीडबैक में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। गिरिडीह (1-3 लाख आबादी) को बेस्ट सिटी इन सिटीजन फीडबैक का पुरस्कार मिला।

Related posts

जडेजा ने बताया इस प्लान की वजह से इंग्लैंड ने गंवाए 50 रनों के अंदर 6 विकेट

mahesh yadav

बिहार में आंधी-बारिश ने मचाई तबाही, 19 की मौत, CM ने जताया दुख

rituraj

उप्रःमहोबा में दबंगों ने नाबालिग से किया दुष्कर्म का प्रयास,पुलिस ने नहीं लिखी रिपोर्ट

mahesh yadav