featured देश राज्य

जद-एस और कांग्रेस में घमासान जारी,जद-एस नेता एच.डी. देवेगौड़ा ने कांग्रेस को दी चेतावनी

11 54 जद-एस और कांग्रेस में घमासान जारी,जद-एस नेता एच.डी. देवेगौड़ा ने कांग्रेस को दी चेतावनी

नई दिल्ली: कर्नाटक में जनता दल सैकुलर (जद-एस) और कांग्रेस के गठबंधन वाली सरकार में चल रहे तनाव के बीच पूर्व प्रधानमंत्री और जद-एस नेता एच.डी. देवेगौड़ा ने कांग्रेस को चेतावनी दी है और कहा है कि कांग्रेस पार्टी क्षेत्रीय दलों को हल्के में न ले। उन्होंने कहा कि यह जरूरी नहीं है कि क्षेत्रीय दल हर जगह उसके साथ आगामी लोकसभा चुनाव लड़ेंगी। उन्होंने कहा कि 6 गैर-एन.डी.ए. दल एच.डी. कुमारस्वामी के मुख्यमंत्री पद की शपथ के दौरान उपस्थित थे जो एकजुट विपक्ष को दर्शाता है लेकिन यह जरूरी नहीं है कि वे वर्ष 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव में हरेक राज्य में एक साथ मिलकर चुनाव लड़ें।

11 54 जद-एस और कांग्रेस में घमासान जारी,जद-एस नेता एच.डी. देवेगौड़ा ने कांग्रेस को दी चेतावनी

साथ चुनाव लड़ने पर फैसला बाकी

बता दें एकजुटता दिखाने के लिए कांग्रेस, टी.एम.सी., बसपा, आम आदमी पार्टी, सी.पी.एम. और टी.डी.पी. के नेता मई में हुए शपथ ग्रहण समारोह के दौरान बेंगलूर में मौजूद थे।
देवेगौड़ा ने यह भी कहा कि समाजवादी पार्टी और बसपा अब भी 80 लोकसभा सीटों वाले यू.पी. में 40-40 सीटों के बंटवारे पर बात कर रहे हैं। पश्चिम बंगाल में टी.एम.सी. और कांग्रेस एक साथ चुनाव लडऩे के लिए लगभग सहमत हो गई हैं। अन्य राज्यों में महाराष्ट्र में एन.सी.पी., आंध्र प्रदेश में टी.डी.पी. और तेलंगाना में टी.आर.एस. को अभी कांग्रेस के साथ चुनाव लडऩे पर फैसला लेना बाकी है। जद-एस) नेता ने कहा, ‘‘केवल कर्नाटक में हमने फैसला किया है कि कुछ मतभेदों के बावजूद कांग्रेस के साथ मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ेंगे।

Related posts

परिवारवाद के मुद्दे पर अखिलेश यादव का ‘मास्टर स्ट्रोक’, डिंपल यादव नहीं लड़ेंगी चुनाव

Pradeep sharma

उत्तराखंड: जानिये किसने त्रिवेंद्र रावत से कहा: सुकून में ही रहें, रात में लें नींद की गोली

pratiyush chaubey

कोविड-19 पॉजिटिव मतदाता कर सकेंगे अपने मताधिकार का प्रयोग, राज्य निर्वाचन आयोग, केन्द्र एवं राज्य सरकार तथा स्वास्थ्य विभाग के दिशा-निर्देशों की करनी होगी पालना – जिला कलक्टर आनंदी

Hemant Jaiman