featured दुनिया

जापान के तोकुशिमा में जेबी तूफान ने मचाई तबाही,अब तक 7 की मौत, 200 घायल

जापान के तोकुशिमा में जेबी तूफान ने मचाई तबाही,अब तक 7 की मौत, 200 घायल

नई दिल्ली: जापान के तोकुशिमा में मंगलवार को आए जेबी तूफान के कारण भारी तबाही मचाई है। इस शक्तिशाली तूफान में सात लोगों की मौत हो गई और लगभग 200 लोग घायल हो गए हैं। तूफान के कारण भारी संख्या में इमारतों और परिवहन व्यवस्था को नुकसान पहुंचा है। जिस कारण हवाई उड़ानों और रेल सेवाओं को रद्द करना पड़ा है। तूफान से सबसे ज्यादा नुकसान पश्चिमी और मध्य जापान को हुआ है।

 

जापान में जेबी तूफान ने मचाई तबाही जापान के तोकुशिमा में जेबी तूफान ने मचाई तबाही,अब तक 7 की मौत, 200 घायल

 

 

ये भी पढें:

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व लोकसभा सांसद जीवा भाई पटेल बीजेपी में हुए शामिल
यूपी में अगले 24 घंटों में भारी बारिश को लेकर मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

 

तूफान के कारण कंसाई अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डा को भी बंद करना पड़ा है। अधिकारियों ने कहा कि हवाईअड्डे पर दोपहर 209 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चल रही थी। इस तूफान के कारण ओसाका प्रांत में यूनीवर्सल स्टूडियो को भी बंद करना पड़ा था। कंसाई प्रांत में लगभग 16.1 लाख घरों और शिकोकू प्रांत में लगभग 95,000 घरों की बिजली ठप हो गई है। बाढ़ के कारण वहां लगभग 3,000 लोग फंसे हुए हैं।

 

जापान मौसम विज्ञान एजेंसी (जेएमए) ने कहा कि तोकुशिमा प्रांत से गुजरने के बाद तूफान जापान सागर की ओर चला गया है, वहां से इसके उत्तर दिशा में आगे बढ़ने की आशंका है। जेएमए ने कहा है कि तूफान जेबी के चलते हवा 216 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चल रही है। लोगों को भारी बारिश, तेज हवाओं और भारी भूस्खलन की चेतावनी दी गई है। वहीं जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे मंगलवार को दक्षिण-पश्चिमी प्रांतों का दौरा करने वाले थे लेकिन तूफान के कारण यह दौरा रद्द कर दिया गया है। 1993 के बाद जापान में आने वाला यह सबसे शक्तिशाली तूफान है।

 

ये भी पढें:

 

यूपी में कानून व्यवस्था को लेकर उठे बड़े सवाल, इलाहाबाद में रिटायर्ड दारोगा की पीट-पीट कर हत्या
यूपी में भारी बारिश और आकाशीय बिजली से 24 घंटे में 18 की मौत ,15 लोग घायल

 

By: Ritu Raj

Related posts

उत्तर प्रदेशः स्वच्छता के नाम पर करोड़ों की योजनाओं पर पलीता लगा रहे हैं अधिकारी और प्रधान

mahesh yadav

यूपी विस चुनावः आखिरी 2 चरणों के लिए दिग्गज आज भरेंगे हुंकार

kumari ashu

राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने दी बाबा रामदेव जी की पावन जयंती पर प्रदेशवासियों को बधाई

mohini kushwaha