featured यूपी

किसान पंचायत: प्रयागराज में जयंत चौधरी का दावा, सपा-रालोद का गठबंधन तय

किसान पंचायत: प्रयागराज में जयंत चौधरी का दावा, सपा-रालोद का गठबंधन तय

प्रयागराज: संगम नगरी में आयोजित किसान पंचायत में शामिल होने राष्ट्रीय लोक दल के राष्‍ट्रीय उपाध्‍यक्ष जयंत चौधरी शनिवार को प्रयागराज पहुंचे।

जयंत चौधरी के आगमन पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने नैनी पुल पर फूल माला पहनाकर उनका जोरदार स्वागत किया। साथ ही रालोद उपाध्‍यक्ष को हल भी भेंट किया। इस दौरान उन्‍होंने कहा कि, किसान आंदोलन लगातार पूरे देश में फैलता जा रहा है, लेकिन भाजपा किसानों की आवाज की अनदेखी कर रही है।

 

jayant chaudhary किसान पंचायत: प्रयागराज में जयंत चौधरी का दावा, सपा-रालोद का गठबंधन तय

 

जयंत बोले- बढ़ रहा है किसान आंदोलन का दायरा

आरएलडी उपाध्‍यक्ष ने सरकार को चेताया कि वह यह कतई न सोचें कि किसान आंदोलन खत्म हो जाएगा बल्कि किसान आंदोलन का दायरा लगातार बढ़ रहा है। उन्‍होंने कहा कि, किसानों के सबसे बड़े हमदर्द और ‘जय जवान, जय किसान’ का नारा देने वाले पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की कर्म स्थली है प्रयागराज और यहां से किसानों का संदेश देशभर में गूंजेगा।

सपा से गठबंधन तय, लेकिन सीटों का बंटवारा नहीं

इस दौरान जयंत चौधरी ने दावा किया कि, अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में सपा और रालोद मिलकर भाजपा के शासन का अंत करेगी। रालोद के राष्‍ट्रीय उपाध्‍यक्ष ने कहा कि, 2022 में सपा और रालोद के गठबंधन का जबरदस्त असर दिखेगा। उन्‍होंने कहा, सपा से गठबंधन तय है, लेकिन सीटों का बंटवारा अभी तय नहीं है।

वहीं, बंगाल चुनाव पर बोलते हुए जयंत चौधरी ने कहा कि, पूरा विपक्ष ममता बनर्जी के साथ है। ममता को फाइटर बताते हुए उन्‍होंने कहा कि, हर तरीके से ममता बनर्जी की मदद की जाएगी। इस दौरान रालोद उपाध्‍यक्ष ने ये भी कहा कि पांच राज्यों में होने वाले चुनाव पर किसान आंदोलन का व्यापक असर दिखेगा।

सपा-आरएलडी ही किसानों की असली हमदर्द

जयंत चौधरी ने मो. शारिक और देव बोस के नेत्रत्व में जमुनापार और गंगापार में लगातार दो माह से चलाए जा रहे किसान आंदोलन की तारीफ की। उन्‍होंने कहा कि, सपा और आरएलडी ही किसानों की असली हमदर्द हैं। इससे पहले जयंत चौधरी का स्वागत करने वालों में देवी सिंह पटेल, डॉ. आफ्ताब आलम, नरेंद्र सिंह धाकड़, देव बोस, बच्चा पासी, शिव यादव, रवि प्रकाश, अभिनंदन कुमार, प्रदीप यादव समेत अन्य सपा कार्यकर्ता शामिल रहे।

Related posts

भारत के इस बड़े उद्योगपति ने सिर्फ 7 दिन में खोए 12 अरब डॉलर, जानिए कैसे

Aditya Mishra

बुलंदशहरः भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष का दावा, 2022 में 350 पार

Shailendra Singh

डब्बू अंकल की निकल पड़ी, सलमान के बाद अब गोविंदा संग लगायेंगे ठुमके

mohini kushwaha