Breaking News यूपी

पिता की मौत के बाद जयंत चौधरी ने संभाली पार्टी की कमान, आरएलडी को मिला नया अध्यक्ष

पिता की मौत के बाद जयंत चौधरी ने संभाली पार्टी की कमान, आरएलडी को मिला नया अध्यक्ष

लखनऊ: राष्ट्रीय लोक दल के बड़े नेता चौधरी अजीत सिंह का पिछले दिनों कोरोना संक्रमण के चलते निधन हो गया। इसके बाद पार्टी की कमान उनके बेटे को सौंपने की बात हो रही थी। इसी क्रम में मंगलवार को जयंत चौधरी आरएलडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर चुने गए। राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में सभी लोगों ने उनका नाम आगे किया।

34 सदस्य के साथ वर्चुअल बैठक

कोविड प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए आरएलडी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक हुई। वर्चुअल बैठक में कुल 34 सदस्य शामिल हुए। सभी ने सर्वसम्मति से चौधरी अजीत सिंह के पुत्र जयंत चौधरी को पार्टी का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया। जयंत चौधरी पार्टी में मजबूत पकड़ रखते हैं और क्षेत्र में भी उनकी लोकप्रियता है।

अध्यक्ष बनते ही किया बड़ा ऐलान

जयंत चौधरी ने पार्टी की कमान संभालते ही बड़ा ऐलान कर दिया। उन्होंने कहा कि 26 मई को आरएलडी किसान आंदोलन को अपना समर्थन देगी। बता दें कि दिल्ली में पिछले कई महीनों से किसान कानून का विरोध जारी है। जहां भारी संख्या में किसान सड़कों पर बैठकर 3 किसान कानून का विरोध कर रहे हैं।

राष्ट्रीय लोक दल पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई क्षेत्रों में अपना दबदबा बनाए हुए हैं। इस पार्टी का गठन 1999 में हुआ था, चौधरी अजीत सिंह के नेतृत्व में कुल 37 पदाधिकारी मौजूद थे। यह पहला ऐसा मौका है, जब आरएलडी की बैठक में चौधरी अजीत सिंह उपस्थित नहीं थे। मंगलवार की बैठक में सभी ने चौधरी अजीत सिंह के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया और श्रद्धांजलि दी।

Related posts

शिक्षक दिवस पर राष्ट्रपति ने 46 को किया सम्मानित, शिक्षकों को बताया देश की बुनियाद

Trinath Mishra

पंखे से लटकता मिला अरूणाचल के पूर्व मुख्यमंत्री का शव

bharatkhabar

कानपुर में अंडरवियर गायब होने पर विवाद, युवक ने रूममेट को चाकू से गोदा

Shailendra Singh