दुनिया Breaking News featured

जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने दिया इस्तीफा, पीएम मोदी ने जताया दुख

शिंजो आबे

जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने शुक्रवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। जापान की मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक आबे ने अपने खराब स्वास्थ्य के चलते पद से इस्तीफा दिया है है। 65 साल के आबे लंबे समय से पेट से जुड़ी बीमारी से जूझ रहे हैं। इसी बीमारी के कारण आबे पिछले एक सप्ताह में दो बार अस्पताल में भर्ती हो चुके हैं। इसके बाद से ही जापानी मीडिया में उनके स्वास्थ्य को लेकर चर्चा चल रही थी।

आधिकारिक रूप से किया ऐलान

स्थानीय मीडिया के अनुसार शिंजो आबे नहीं चाहते कि उनकी खराब सेहत के कारण सरकार के कामकाज पर किसी प्रकार का असर पड़े। इसी के चलते शुक्रवार को आबे ने आधिकारिक रूप से अपने पद से इस्‍तीफे का ऐलान किया है। बताया जा रहा है, पिछली बार जब आबे हॉस्पिटल गए थे तब वह करीब 7 घंटे तक वहां रहे। उनका कार्यकाल सितबंर 2021 तक है। बता दें कि, यह दूसरी बार है जब स्वास्थ्य कारणों के चलते आबे को अपना पद छोड़ना पड़ा। इससे पहले उन्होंने 2007 में एक साल तक ऑफिस में रहने के बाद अपना पद छोड़ा था। शिंजो आबे दूसरी बार 2012 में भारी बहुमत के साथ सत्ता में वापस लौटे।

सितंबर 2021 में पूरा होना था कार्यकाल

बता दें कि पिछले सोमवार को ही शिंजो आबे ने अपने कार्यकाल के 8 साल पूरे कर लिए है, जिसके बाद वो जापान में सबसे लंबे वक्त तक पीएम रहने वाले शख्स बन गए। उनका यह कार्यकाल सितंबर 2021 तक का हैं। शिंजो लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (एलडीपी) पार्टी के सदस्य हैं। देश में जारी कोरोना महामारी के बाद से मांग हो रही थी कि प्रधानमंत्री शिंजो आबे नागरिकों को इससे निपटने को लेकर किए गए कामों के बारे में बताएं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जताया दुख

शिंजो आबे के खराब स्वास्थ्य पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया हैं। प्रधानमंत्री ने लिखा कि मेरे प्रिय मित्र शिंजो आबे, आपके खराब स्वास्थ्य के बारे में सुनकर दुख हुआ। हाल के वर्षों में आपके कुशल नेतृत्व और व्यक्तिगत प्रतिबद्धता के साथ भारत-जापान की भागीदारी नए आयाम पर पहुंची और पहले से कहीं ज्यादा मजबूत हुई है। मैं आपके स्वास्थ्य में शीघ्र लाभ के लिए प्रार्थना करता हूं।

Related posts

झांसी रेलवे स्टेशन को मिलेगी नई पहचान, यूपी सरकार ने उठाया ये कदम

Shailendra Singh

शिवपाल बोले वादा निभाएं अखिलेश, नेती जी को दें पार्टी की कमान

Nitin Gupta

अमेरिका में अलकायदा के नेता को आर्थिक मदद देने के आरोप में दोषी पाया गया भारतीय

Rani Naqvi