मनोरंजन featured

ईशा अंबानी की सगाई में जाह्नवी कपूर ने लूट ली सारी महफिल,देखते रह गए लोग

ईशा अंबानी की सगाई में जाह्नवी कपूर

नई दिल्ली।  मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी इन दिनों आनंद पीरामल के साथ अपनी सगाई को लेकर काफी सुर्खियों में हैं लेकिन ईशा और आनंद की सगाई के बीच जाह्ववी कपूर ने एंट्री मारकर सारी महफिल लूट ली है और ईशा अंबानी की सगाई में हर कोई जाह्ववी जाह्ववी कर रहा है।  ऐसा क्या किया जाह्ववी ने आइए जानते हैं। दरअसल सगाई तो ईशा और आनंद की है मगर महफिल लूट ले गई हैं जाह्ववी कपूर जी हां… जाह्ववी ने ईशा और आनंद की सगाई में कुछ ऐसे लुक के साथ एंट्री मारी है कि लोगों के मुंह खुले के खुले रह गए और सगाई से ज्य़ादा चर्चा होने लगी जाह्ववी कपूर के लुक की।

ईशा अंबानी की सगाई में जाह्नवी कपूर
ईशा अंबानी की सगाई में जाह्नवी कपूर

जाह्ववी कपूर का स्टनिंग लुक

बात करें जाह्ववी कपूर के लुक के बारें में तो जाह्ववी ने ईशा की सागई में काफी बोल्ड सेक्सी अंदाज में एंट्री मारी थी। जाह्नवी ने ईशा की सगाई में ब्लैक वेस्टर्न गाउन पहना हुआ था जिसमें वो काफी स्टनिंग और क्लासी लग रही थीं और उनके इस लुक ने ईशा अंबानी की इंगेजमेंट पार्टी में सबका दिल जीत लिया और ना सिर्फ पार्टी में बल्कि सोशल मीडिया पर भी आग लगा दी और सोशल मीडिया पर लोग उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।

आपको बता दें कि जाह्ववी के अलावा इंगेजमेंट पार्टी में अनिल कपूर, करण जौहर, जूही चावला, प्रियंका और निक के साथ तमाम हस्तियां शामिल हुई और जमकर पार्टी का लुत्फ उठाया।

ये भी पढ़ें-

ईशा अंबानी की फेयरी टेल एंगेजमेंट के फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहे हैं वायरल

BY MOHINI KUSHWAH

Related posts

सऊदी अरब और ईरान के बीच बढ़ा बवाल, ईरानी टैंक को बम से उड़ाया

Rani Naqvi

होली के रंगों से रंगा बिहार राज्य, सीएम नीतीश कुमार ने नहीं मनाई होली

Shubham Gupta

Breaking News