मनोरंजन featured

जाह्नवी कपूर की डेब्यू फिल्म धड़क का पहला वीकेंड कड़क, लोगों को पसंद आई प्रेम कहानी

dharak जाह्नवी कपूर की डेब्यू फिल्म धड़क का पहला वीकेंड कड़क, लोगों को पसंद आई प्रेम कहानी

नई दिल्ली। श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर  और ईशान खट्टर  स्टारर फिल्म धड़क  ने सच में लोगों की धड़कन को धड़का दिया है। धड़क की बॉक्स ऑफिस कलेक्शन  की बात करें तो इस फिल्म ने अभी तक घरेलू बॉक्स ऑफ़िस पर 33 करोड़ 67 लाख रूपये का दमदार कलेक्शन किया है। तीसरे दिन यानि रविवार को घरेलू बॉक्स ऑफ़िस पर फिल्म को 13 करोड़ 92 लाख रूपये का कलेक्शन मिला है।

 धड़क का पहला वीकेंड कड़क
धड़क का पहला वीकेंड कड़क

पहले वीकेंड प्रभावशाली कमाई

आठ करोड़ 71 लाख रूपये से ओपनिंग लेने वाली इस फिल्म पहले वीकेंड में जिस तरह की प्रभावशाली कमाई की है उम्मीद की जा रही है कि ये फिल्म काफी अच्छी कमाई का रिकॉर्ड स्थापित कर सकती है। इसी के साथ जाह्नवी कपूर  की इस फिल्म ने आलिया भट्ट की डेब्यू फिल्म को पीछे छोड़ दिया है। बता दें कि आलिया भट्ट  और वरुण धवन  स्टारर फिल्म स्टूडेंड ऑफ द ईयर ने पहले वीकेंड में 33 करोड़ 74 लाख रूपये की कमाई की थी।

सुपरहिट मराठी फिल्म सैराट का हिंदी रिमैक

आपको बता दें कि फिल्म धड़क सुपरहिट मराठी फिल्म सैराट  का हिंदी रिमैक है जो कि  शशांक खेतान  के निर्देशन में बनी है। इस फिल्म में जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर लीड रोल में नजर आ रहे हैं इसके साथ ही इस फिल्म में आशुतोष राणा  एक विलेन के रुप में दिखाई दे रहे हैं। इस फिल्म की कहानी की बात करें तो ये इसकी कहानी हॉरर किलिंग  पर आधारित है जिसमें एक अमीर लड़की और गरीब लड़के की प्रेम कहानी को दिखाया गया है।

ये भी पढ़ें:-

जाह्नवी कपूर के एक्स ब्वॉयफ्रेंड ने धड़क देख, दिया ये रिएक्शन

जाह्नवी कपूर के सामने ऐसे गिरा ये सख्स, मिला ये रिएक्शन

 

Related posts

खूबसूरती की मल्लिका, विश्व सुदंरी एश्वर्या राय आज मना रही हैं अपना 44वां जन्मदिन

Breaking News

भटकती आत्माओं को अपने साथ ले जाएंगे यमराज, श्मशान में स्थपित हुई धर्मराज की मूर्ति

Shailendra Singh

UPSSSC ने जारी किया ‘PET EXAM’ का नोटिफिकेशन,सरकारी नौकरी के लिए इसे पास करना जरूरी?

Shailendra Singh