Breaking News featured देश बिहार

‘जन आकांक्षा रैली’ ने देश में बदलाव की आवाज को मुखर किया: राहुल गांधी

rahul gandhi visit tirupati 'जन आकांक्षा रैली' ने देश में बदलाव की आवाज को मुखर किया: राहुल गांधी

एजेंसी, नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को कहा कि तीन फरवरी को पटना में हुई पार्टी की ‘जन आकांक्षा रैली’ ने देश में बदलाव की आवाज को और बुलंद किया है।
गांधी ने ट्वीट कर कहा, ”बिहार के लोगों का स्नेह मेरे दिल को छू गया। ऐतिहासिक गांधी मैदान में आयोजित ‘जन आकांक्षा रैली’ ने देश में बदलाव की आवाज़ को और बुलंद कर दिया है।” उन्होंने कहा, ”बिहार कांग्रेस के सभी साथियों को इसके सफल आयोजन के लिए हार्दिक बधाई।”
गौरतलब है कि पटना के गांधी मैदान में आयोजित हुई रैली में गांधी और कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के अलावा राजद एवं कुछ अन्य सहयोगी दलों के नेता भी शामिल हुए थे। इस मैदान में कांग्रेस ने 28 वर्षों के बाद अपने दम पर किसी रैली का आयोजन किया था।

Related posts

अयोध्या में दीपोत्सव का बनेगा आज विश्व रिकॉर्ड, श्री राम की शोभायात्रा के साथ कार्यक्रम का होगा शुभारंभ

Neetu Rajbhar

कर्नाटक: सोमवार तक कार्यवाही स्थगित, राज्यपाल के आदेश का दो बार हो चुका उलंघन

bharatkhabar

उत्तर प्रदेश में देर रात आईएएस और पीसीएस अफसरों के हुए तबादले

Aditya Mishra