जम्मू - कश्मीर featured देश

जम्मू शहर मेें मेट्रो ट्रेन जल्द , परियोजना की बैठक 

meeting

दिल्ली से लौटने के बाद महत्वपूर्ण फैसले ले सकते हैं मनोज सिन्हा

lg meeting at secretriat 1 जम्मू शहर मेें मेट्रो ट्रेन जल्द , परियोजना की बैठक 

जम्मू में करोड़ों रूपये की परियोजनाओं से विकास की नई बयार
जम्मू कश्मीर।

जम्मू कश्मीर में प्रशासनिक सक्रियता दिखाने के बाद उपराज्यपाल मनोज सिन्हा नई दिल्ली रवाना हो गए। नई दिल्ली से लौटने के बाद एलजी मनोज सिन्हा लोकतंत्र बहाली और विकास के लिए महत्वपूर्ण फैसले ले सकते हैं। इसके अलावा जम्मू कश्मीर के मौजूदा हालात और राजनीतिक परिदृश्य की जानकारी केंद्र सरकार को जानकारी देंगे। राजनीतिक, सामाजिक संगठनों से मुलाकात के बाद उपराज्यपाल पांच जिलों के विकास कार्यों का जायजा लिया। पूरे हालात का जायजा लेने के दौरान उपराज्यपाल ने विकास कार्यों में तेजी लाने के लिए करीब 4825 करोड़ रूपये का फंड भी जारी किए।
उपराज्यपाल ने कश्मीर के तीन जिले गांदरबल, श्रीनगर, बारामुला में विकास कार्यो को हरी झंडी दी। जम्मू में भी उपराज्यपाल ने जम्मू में प्रशासन के अधिकारियों से बैठकें की और विकास कार्यो में तेजी लाए जाए। बैठकों में एलजी ने विकास कार्य सही समय में नहीं होने पर नाराजगी जताई। सू़त्रों ने बताया कि केंद्र सरकार से फंड के आवंटन में कोई कमी नहीं है। इसके बाद भी विकास कार्यो में तेजी नहीं आने की रिपोर्ट केंद्रीय गृह मंत्रालय को सौंपी जाएगी। जम्मू में लगातार बैठकों के बीच जम्मू को स्मार्ट सिटी बनाने के कार्यो की समीक्षा की और कई घोषणाएं की।

LG meeting जम्मू शहर मेें मेट्रो ट्रेन जल्द , परियोजना की बैठक 
चार टाउनशीप में नए फ्लैट बनेंगे
जम्मू। एलजी मनोज सिन्हा ने जम्मू के विकास के लिए नए फ्लैट बनाने की घोषणा की। नगरोटा में 798, उदयवाला में 182, अखनूर में मढ़ीन में 384 फ्लैट बनाए जाएंगे। इन फ्लैट के निर्माण के लिए करीब 85 करोड़ रुपये की लागत आएगी। यह फ्लैट आम लोगों के लिए होंगे और इसका निर्माण जेडीए करेगा। एलजी ने मुट्ठी, अखनूर, नगरोटा, मढीन को टाउनशीप का दर्जा दिया है और इन्हीें क्षे़त्रों में नए फ्लैट बनाए जाएंगे। इसके अलावा उधमपुर और कटरा में भी टाउनशीन बनेगी।

delhi metro 7592 जम्मू शहर मेें मेट्रो ट्रेन जल्द , परियोजना की बैठक 

मेट्रो ट्रेन व रेलवे की परियोजना पर जल्द काम हो पूरा

जम्मू। एलजी ने प्रशासनिक अधिकारियों से बैठक के दौरान जम्मू शहर मेें मेट्रो ट्रेन परियोजना की समीक्षा की। एलजी को बताया गया कि इस परियोजना पर काम जारी है और भूमि को निन्हित करके उसके अधिगृहण का कार्य जारी है। मेट्रो अखनूर से बाडी ब्राहमणा तक जाएगी। इसके बीच कई स्टाप होंगे। रियासी से घाटी तक रेलवे परियोजना पर जल्द काम पूरा करने के लिए रेलवे अधिकारियों से भी बैठक की गई और कटरा से कठुआ तक लोकल ट्रेन चलाने का फैसला लिया गया। दिसंबर 2022 में रियासी से कटरा के बीच ट्रेन शुरू करने का आश्वासन दिलाया गया।

शहर के बीच बनेंगे पांच जंक्शन
जम्मू। शहर के बीच ट्रैफिक जाम से निजात दिलाने के लिए पांच जंक्शन बनेंगे। प्रसार भारती जंक्शन, शकुंतला जंक्शन, प्रेम नगर, कर्ण नगर, गुज्जर नगर जंक्शन होगा। इस जंक्शन से गाड़ियों की आवाजाही आसान होगी।

चार जगहों पर वाई फाई की सुविधा
जम्मू। शहर के बीच व्यस्त चार जगहों पर वाई फाई की सुविधा प्रदान की गई है। ग्रीन बेल्ट पार्क, अप्सरा रोड़, सिटी चैक, मुबारक मंडी में आम लोगों के लिए वाई फाई सुविधा दी गई है। एलजी ने कहा कि चरणबद्ध तरीके से 4 जी की सुविधा जम्मू कश्मीर के अन्य जिलों में भी शुरू हो जाएगी।

पंद्रह दिन में मनरेगा भुगतान हो
जम्मू। मनोज सिन्हा ने सचिवालय में अधिकारियों से बैठक के दौरान मनरेगा से जुड़े ग्रामीणों की राशि को पंद्रह में जारी करने के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि कोविड 19 की वजह से लोगों के पास नगदी की कमी है और मनरेगा के तहत काम कर चुके लोगों को तुरंत उनका भुगतान किया जाए।

Related posts

Aaj Ka Panchang: 08 मई 2022 का पंचांग, जानिए आज का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Rahul

यूपी: चुनाव से पहले जोड़-तोड़, कई विधायकों ने थामा भाजपा का दामन

bharatkhabar

प्रधानमंत्री का भाषण बेजान : मायावती

bharatkhabar