Jammu-Kashmir: कश्मीर संभाग के बारामूला में सड़क हादसे की सूचना आई। इस हादसे में भारतीय सेना के चार जवान घायल हुए हैं। घायल जवानों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है।
हादसा जिले के संग्रामा के चूरा इलाके में हुआ। जहां मंगलवार को सेना की एक जिप्सी की डंपर से टक्कर हो जाने से चार जवान घायल हो गए। घायल जवानों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। पुलिस हादसे की जांच कर रही है।
ये भी पढ़ें :-