featured जम्मू - कश्मीर

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मुर्मू ने अचानक क्यों दिया इस्तीफा?

murmu 1 जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मुर्मू ने अचानक क्यों दिया इस्तीफा?

जम्मू कश्मीर से एक के बाद एक करके चौंकाने वाली खबरें सामने आ रही हैं। कल सरपंच की हत्या के बाद पहले बीजेपी के तीन नेताओं ने पार्टी छोड़ी फिर जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू ने इस्तीफा दे दिया।

murmu 2 जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मुर्मू ने अचानक क्यों दिया इस्तीफा?
नौ महीने तक प्रदेश की कमान संभालने वाले मुर्मू का इस्तीफा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मंजूर कर लिया है। वह भारत के नियंत्रक व महालेखा परीक्षक होंगे। मुर्मू ने अनुच्छेद 370 हटने की पहली वर्षगांठ पर त्यागपत्र दिया है।उनकी जगह अब मनोज सिन्हा जम्मू-कश्मीर के नए उपराज्यपाल होंगे।देर शाम अचानक उपराज्यपाल के इस्तीफे की चर्चा शुरू हुई। पूरे दिन उन्होंने सरकारी कामकाज किया। प्रशासनिक परिषद की बैठक की अध्यक्षता की और शाम को उनके इस्तीफे की बात सामने आई।

सूत्रों का कहना है कि मुर्मू को केंद्र में भेजे जाने की कवायद पिछले कई महीने से चल रही थी। सोशल मीडिया पर भी उन्हें हटाए जाने की बात वायरल हुई थी लेकिन तब केंद्र ने उनका बचाव किया था। 1985 बैच के आईएएस अफसर रहे मुर्मू गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री रहे नरेंद्र मोदी के प्रधान सचिव रहे थे। कश्मीर के उप राज्यपाल बनने से पहले वो वित्त विभाग में व्यय विभाग के सचिव हैं। मुर्मू की गिनती नरेंद्र मोदी के बेहद करीबी अफसरों में होती है और उन्हें मोदी के कार्यकाल के दौरान गुजरात में अहम जिम्मेदारी मिली हुई थी। इसलिए उन्हें पीएम मोदी का खास अफसर कहा जाता रहा है।

https://www.bharatkhabar.com/asaduddin-owaisi-rescts-over-ram-mandir-bhoomi-poojan/
उप राज्यपाल ने सेना और आतंकवाद विरोधी गतिविधियों के खिलाफ काम कर रही अन्य सुरक्षा एजेंसियों के बीच प्रभावी तालमेल बनाए रखने के महत्व को रेखांकित किया था। साथ ही जम्मू कश्मीर में शांति और सद्भाव के बनते माहौल को प्रभावी तरीके से बरकरार रखने की जरूरत पर भी बल दिया था।

Related posts

भारतीय DGMO ने पाक DGMO को दिया दो टूक जबाब, कहा नहीं सुधरे तो होगी कड़ी कार्रवाई

piyush shukla

EC को नहीं रामगोपाल और अखिलेश के निष्कासन की जानकारी

kumari ashu

योग करने से पहले जान लें ये जानकारी, वर्ना पड़ सकता है भारी

pratiyush chaubey