भारतीय जनता पार्टी के जम्मू-कश्मीर के महासचिव अशोक कौल ने शनिवार को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लोगों को बधाई देते हुए कई सारे मुद्दों पर राय रखी। उन्होंने जम्मू कश्मीर में होने वाले विधानसभा चुनावों पर बड़ा बयान जारी करते हुए कहा कि, अगर चुनाव होते हैं तो जो विरोधी दल पंचायती चुनावों का विरोध कर रहे हैं वो चुनाव होते ही मेंढ़को की तरह बाहर आ जाएंगे। उनका सीधा निशाना जम्मू कश्मीर की अन्य पार्टयों पर था।
इसके साथ ही उन्होंने नेताओं की लगातार होती हत्याओं पर कहा कि, हम बहुत जल्दी नेताओं को सुरक्षा देंगे और उन्हीं की सुरक्षा के लिए काम कर रहे हैं।
https://www.bharatkhabar.com/74th-independence-day-2020-on-flag-hosting/
इसके साथ ही उन्होंने जम्मू कश्मीर में इंटरनेट सेवाओं के बारे में भी कहा कि, हालात सामान्य होते ही नेट सर्विस को बहुत जल्द बहाल कर दिया जाएगा। इसके साथ ही आंतक का भी घाटी से सफाया होगा।