featured देश राज्य

दिल्ली में स्थित जामा मस्जिद कभी जमुना जी का मंदिर हुआ करता था: विनय कटियार

jama masjid and vinay katiyar

नई दिल्ली। अयोध्या विवाद अभी ठीक से थमा भी नहीं कि बीजेपी नेता ने एक और विवाद की शुरूआत कर दी है। बीजेपी नेता विनय कटियार का दावा है कि दिल्ली में जिस जगह आज जामा मस्जिद है वहां जमुना जी का मंदिर हुआ करता था। साथ ही उन्होंने कहा कि साढ़े छह हजार स्थान ऐसे हैं। जो हिंदूओं के हैं और अगर राम मंदिर पर बात नहीं बनी तो सभी पर दावा किया जाएगा। कटियार ने राम मंदिर के मुद्दे पर बोलते हुए कहा कि पुराने समय से ही राम मंदिर अयोध्या में था मंदिर को तोड़कर वहां मस्जिद का निर्माण किया गया था। वहां केवल हिंदूओं का दावा है और किसी का नहीं।

jama masjid and vinay katiyar
jama masjid and vinay katiyar

बता दें कि आगे उन्होंने कहा कि आज अयोध्या में पूजा हो रही है और हमेशा होती रहेगी। वो जमीन राम की है, राम की ही रहेगी। अगर कांग्रेस ने अडंगे लगाए तो साढ़े छह हजार स्थानों पर दावा ठोका जाएगा। इन स्थानों को मुगल बादशाहों ने तोड़ा है, ये सभी हिन्दुओं के स्थान हैं। कटियार का कहना है कि हमने केवल तीन स्थान मांगे थे- राम जन्म स्थान, कृष्ण जन्म स्थान और विश्वनाथ मंदिर। अन्यथा जामा मस्जिद भी जमुना मंदिर था और ताजमहल भी तेजोमहालय था। हम विवाद बढ़ाना नहीं चाहते, मंदिर बन जाए तो विवाद शांति से खत्म हो जाएगा।

Related posts

ICC World Cup 2023: वर्ल्ड कप 2023 का देखें पूरा शेड्यूल, जानिए कब-किस दिन, किससे भिड़ेगी कौन सी टीम?

Rahul

दिल्ली में लगे पीएम मोदी को पोस्टर, बताया गया ”द लाई लामा”

lucknow bureua

मुजफ्फरपुर रेप कांड पर विपक्ष का निशाना, कहा शर्म आ रही है तो दोषियों पर कार्रवाई करें

mohini kushwaha