Breaking News featured देश यूपी राज्य

नवजोत सिंह सिद्धू की जल्द होगी घर वापसी : मोहन लाल

Siddhu नवजोत सिंह सिद्धू की जल्द होगी घर वापसी : मोहन लाल
  • भारत खबर || नई दिल्ली

कांग्रेस के दिग्गज नेता नवजोत सिंह सिद्धू की घर वापसी को लेकर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता मोहनलाल में एक बड़ा दावा किया है। उनका कहना है कि नवजोत सिंह सिद्धू भारतीय जनता पार्टी में लौटेंगे। जल्दी उनकी घर वापसी होगी। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व मंत्री मनोहर लाल ने दावे में कहा है कि नवजोत सिंह सिद्धू का उद्धार केवल भारतीय जनता पार्टी में होगा अन्य राजनीतिक मंच के लिए सही नहीं है।

Siddhu

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व मंत्री मोहन लाल का दावा है कि नवजोत सिंह सिद्धू अपने घर वापसी को लेकर जल्दी सभी के बीच एक बड़ा फैसला लेंगे। जो सभी को चौंका देने वाला होगा। नवजोत सिद्धू के 2022 के चुनाव लड़ने की चर्चा भी काफी हो रही है। अब देखना यह है कि नवजोत सिंह सिद्धू अपना निर्णय लेते हैं।

बताते चलें कि इन दिनों सुर्खियों में चल रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी मैं उनकी वापसी की बात को लेकर सभी जगह बड़ी चर्चाऐं हो रही हैं। बताते चलें कि नवजोत सिंह सिद्धू राहुल गांधी के मेगा बचाओ आंदोलन में शामिल हुए थे। उन्होंने अपने भाषण के दौरान अपनी बात को रखते हुए पंजाब सरकार को भी अपने भाषणों में खड़ी सुनाई थी।

Lok Sabha elections 2019: Navjot Singh Sidhu to give his home state a miss  in poll campaign - lok sabha elections - Hindustan Times

सूत्रों के मुताबिक पता चला है कि कांग्रेस पार्टी में शामिल होने के बाद नवजोत सिंह सिद्धू विधानसभा के चुनाव लड़े थे। जिसमें उन्होंने बड़े पैमाने पर जीत हासिल की थी। लेकिन स्थानीय निकाय मंत्री बनने के बाद उनके विभागों में बड़े फेरबदल किए गए। इससे नवजोत सिंह सिद्धू बेहद नाराज हुए और उन्होंने 2019 में मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। अब नवजोत सिंह सिद्धू की भारतीय जनता पार्टी में वापसी की बात बड़ी चर्चा का केंद्र बनी हुई है। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व मंत्री मोहनलाल का कहना है कि नवजोत सिंह सिद्धू की जल्द ही घर वापसी होगी।

Related posts

हीना ने जीता सोना, 11 गोल्ड मेडल के साथ भारत की झोली में अबतक 20 पदक

lucknow bureua

केरलः विशप ने किया चर्च की एक नन से 13 बार रेप, आरोपी ने लगाया बदले का आरोप

mahesh yadav

मुख्यमंत्री कार्यालय से गायब हुआ भाजपा विधायक के खिलाफ लड़की का प्रार्थनापत्र

bharatkhabar