featured देश राज्य

हिमाचल में जयराम ठाकुर लेंगे सीएम पद की शपथ, पूरी हुई तैयारियां

jairam thakur

शिमला। गुजरात के बाद अब बारी हिमाचल प्रदेश की है। जिसमें जयराम ठाकुर बुधवार को पहली बार राज्य के सीएम पद की शपथ लेंगे। इस मौके पर पीएम मोदी बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह समेत कई दिग्गज नेता शामिल होंगे। ये पहील बार होगा जब पीएम मोदी हिमाचल में सीएम पद के शपथ ग्रहण समारोह में शांमिल होंगे। हिमाचल में सीएम पद की शपथ द्लाने के लिए सारी तैयारियां कर ली गई हैं। सीएम जयराम ठाकुर और उनके कैबिनेट के सदस्य शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान में शपथ लेंगे। जयराम ठाकुर के कैबिनेट सदस्यों को हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल आचार्य देवव्रत 10 बजे पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे।

jairam thakur
jairam thakur

बता दें कि हिमाचल के कई हिस्सों में लोग शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए पहुंचेंगे। लेकिन इस बार मंडी में ज्यादा संख्या में लोग पहुंचेंगे। क्योंकि ये पहली बार है जब मंडी जिले से किसी MLA को सीएम बनने का मौका मिला है। इससे पहले के सीएम बनने का मौका मिला है। इससे पहले के मुख्यमंत्री कांगड़ा, हमीरपुर और शिमला जिले से संबंध रखते थे। हिमाचल में 68 विधानसभा सीट होने की वजह से हिमाचल प्रदेश छोटा है। नियमों के मुताबिक हिमाचल में कुल 11 मंत्री बनाए जा सकते हैं। लेकिन अगर पार्टी सूत्रों की मानें तो पहले कैबिनेट में कम से कम तीन मंत्रियों को शपथ दिलाई जा सकती है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक बाकी मंत्रियों को मंत्रिमंडल विस्तार के पहले चरण में जगह दी जा सकती है।

वहीं सुरेश भारद्वाज, राजीव बिंदल, राजीव सहगल, गोविंद ठाकुर, महिंदर सिंह, अनिल शर्मा, किशन कपूर, विपिन परमार, सर्वीन चौधरी, विरेंद्र कंवर, राम लाल मार्कंडेय मंत्री पद की दौड़ में शामिल हैं। इनके अलावा मुख्य संसदीय सचिव के पद की दौड़ में विक्रम जरयाल, राजेंद्र गर्ग, कमलेश कुमारी, इंदर सिंह, बलवीर वर्मा और विक्रम ठाकुर के नाम शामिल हैं। पार्टी सूत्रों के मुताबिक रमेश धवाला को विधानसभा अध्यक्ष और हंसराज को विधानसभा उपाध्यक्ष बनाया जा सकता है। 18 दिसंबर को आए नतीजों में 68 विधानसभा सीटों में से बीजेपी को 44, कांग्रेस को 21 सीटें मिली थीं।

Related posts

मुंगेर बवाल के बाद चुनाव आयोग ने DM और SP को हटाया

Samar Khan

पाक की नापाक हरकत फिर तोड़ा सीजफायर, सेना के दो जवान शहीद

kumari ashu

पीएम नरेन्द्र मोदी ने महाकाल लोक का लोकार्पण कर राष्ट्र को किया समर्पित, जनसभा को किया संबोधित

Rahul