featured Breaking News देश राज्य

जैन मुनि का कबूलनामा, ‘लड़की की सहमति से बनाया संबंध’

jain muni जैन मुनि का कबूलनामा, 'लड़की की सहमति से बनाया संबंध'

नई दिल्ली। जैन मुनि शांति सागर ने पुलिस के पास जाने के बाद अब कबूल कर लिया है कि उन्होंने लड़की के साथ शारीरिक संबंध बनाए हैं। जानकारी है कि जिस मेडिकल जांच के दौरान जैन मुनि सागर ने कबूला है कि उन्होंने लड़की के साथ शारीरिक संबंध बनाए हैं। उन्होंने लड़की की मर्जी के साथ शारीरिक संबंध बनाए हैं। उन्होंने कहा कि जबरदस्ती उन्हें रेप केस में फंसाया जा रहा है।

jain muni जैन मुनि का कबूलनामा, 'लड़की की सहमति से बनाया संबंध'
jain muni

इस वक्त जैन मुनि को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जैन मुनि सागर ने कहा कि वह कई महीनों से लड़की को जानता था। तथा पहली बार उसके पास वह अपने परिवार के साथ आई थी। दोनों के बीच में संबंध टीमलियावाड नानपुरा धर्मशाला में बनाए गए थे। जैन मुनि के अनुसार लड़की की मर्जी के साथ उन्होंने शारीरिक संबंध बनाए हैं। और जिंदगी में पहली बार उन्होंने किसी लड़की के साथ संबंध बनाए हैं। एक मुनि होकर ऐसा काम करने के सवाल में उन्होंने चुप्पी साध ली तथा अपने सिर को झुका लिया।

जानकारी अनुसार जैन मुनि बनने से पहले वह गिरिराज शर्मा हुआ करते थे। एक जैन संत से संपर्क होने के बाद उन्होंने 22 साल की उम्र में दीक्षा ले ली थी। जानकारी के अनुसार जैन मुनि बनने के बाद वह आम युवक जैसी जिंगदी जीता था। पहले वह गुना (मध्यप्रदेश) में रहा करता था। उसके पिता एक हलवाई का काम करते थे। उसके पिता का नाम सज्जनलाल शर्मा है। लेकिन वह अपने पिता के साथ नहीं बल्कि अपने ताऊजी के साथ रहता था।

Related posts

डायरेक्टर अनुभव सिन्हा ने कहा कार्तिक आर्यन के खिलाफ इंडस्ट्री में चल रहा कैंपेन, कई बड़े खुलासे किए

Shailendra Singh

कांग्रेस में यंग बनाम ओल्ड की जंग से बीजेपी को कितना होगा फायदा

Rani Naqvi

इस कानून के तहत फिर टली निर्भया के दोषियों की फांसी, अगले आदेश तक रोक

Rani Naqvi