featured देश राज्य

जम्मू-कश्मीरः बर्फबारी के चलते घाटी का देश से टूटा संपर्क

जम्मू कश्मीर में बर्फबारी जम्मू-कश्मीरः बर्फबारी के चलते घाटी का देश से टूटा संपर्क

जम्मू-कश्मीरः राज्य में भारी बर्फबारी से आपातकाल सा लगा है। कश्मीर में आवगमन की सुविधाएं बाधित हो गईं हैं। हाईवे बंद हो गया है शुक्रवार शाम से विमानों की आवाजाही भी ठप हो गई है। श्रीनगर की सड़कों पर बर्फ की चादर करीब डेढ़ फुट उपर तक विछ गई है। एयरपोर्ट से भी उड़ानें बंद हो गई हैं। लिहाजा देश से कश्मीर घाटी का संपर्क टूट गया है। पहाड़ों पर बर्प की आफत बरस रही है। कश्मीर में मौसम विभाग का ये कहर आगें भी जारी रहने के आसार पाए जा रहे हैं। मौसम विभाग ने भी चेतावनी जारी की है कि आगे भी कुछ दिनों तक ऐसा ही मौसम रहेगा।

जम्मू कश्मीर में बर्फबारी जम्मू-कश्मीरः बर्फबारी के चलते घाटी का देश से टूटा संपर्क

जम्मू-कश्मीरः आतंकी रहे लांस नायक वानी ने देश के लिए दी जान,21 बंदूकों की दी गई सलामी

गौरतलब है कि अनंतनाग, कुलगाम, बड़गाम, बारामुला, कुपवाड़ा, बांदीपोरा, गांदरबल, कारगिल और लेह में हिमस्खलन की चेतावनी जारी की है। मौसम से प्रभावित जिलों में लोगों को हिमस्खलन प्रभावित क्षेत्रों में न जाने की हिदायत दी है।

एसडीआरएफ, पुलिस, पैरा मेडिकल स्टाफ को एंबुलेंस सहित सभी जरूरी इंतजाम करने को कहा गया है। श्रीनगर में गुरुवार रात का न्यूनतम तापमान शून्य से 3.2 डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया था। दक्षिणी कश्मीर के काजीगुंड में न्यूनतम तापमान शून्य से 0.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया था। जबकि नजदीक के कोकेरनाग कस्बे में न्यूनतम तापमान शून्य से 1.0 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

इसे भी पढ़ें-जम्मू-कश्मीरः विधानसभा भंग होने के बाद PM से मिले गृहमंत्री, राज्य के हालातों पर की चर्चा

उत्तरी कश्मीर का गुलमर्ग घाटी सबसे ठंडा स्थान रहा। वहां का न्यूनतम तापमान शून्य से 10.0 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया है। जबकि इससे पहले की रात का तापमान शून्य से 8.5 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा में रात का न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री, पहलगाम में तापमान शून्य से 6.8 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा।

गौरतलब है कि लद्दाख के लेह में बृहस्पतिवार की रात को  न्यूनतम तापमान शून्य से 14.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। प्रदेश में करगिल सबसे ठंडा स्थान रहा जहां न्यूनतम तापमान शून्य से 18.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया है।भारी बर्फबारी के कारण शुक्रवार शाम को जवाहर टनल से कश्मीर जाने वाले वाहनों को उधमपुर के पास रोक दिया गया है। इससे दोनों ओर से हजारों वाहन फंस गए। ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर समेत कश्मीर के अधिकतर भागों मेंं बर्फबारी हो रही है।

राजौरी और पुंछ जिले को शोपियां (कश्मीर) से जोड़ने वाला मुगल रोड तीन दिनों से बंद है। मौसम विभाग श्रीनगर ने शनिवार को भी जम्मू और कश्मीर के कई हिस्सों में भारी बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है।रविवार को भी खराब मौसम का असर दिखाई देगा।  विश्व विख्यात गुलमर्ग, पहलगाम, साधना टाप, राजदान पास, जोजिला, पीर पंजाल आदि पर्वतीय क्षेत्रों में  भारी बर्फ पड़ी है।

Related posts

रिलीज हुआ एक्सरे: द इनर इमेज का ट्रेलर, राहुल शर्मा और यशी कपूर द्वारा अभिनीत

Rani Naqvi

कर्नाटक के पूर्व सीएम के बेटे ने पैदल चल रहे युवक को अपनी गाड़ी तले रौंदा

Rani Naqvi

मेनका गांधी ने सुलतानपुर से भरी हुंकार, बोलीं मायावती तो 15 करोड़ में बेचतीं हैं टिकट, उनके पास 77 घर है

bharatkhabar