नई दिल्ली। वैसे तो आपने बाइक पर करतब करते हुए कई बार लड़कों को देखा होगा। लेकिन आज हम आपको एक ऐसा वीडियो दिखाने जा रहे है जिसे देखकर आप भी कहेंगे डॉन को पकड़ना मुश्किल ही नहीं बल्कि नामुमकिन है। चलती बाइक पर स्टंट करना कोई आसान बात नहीं होती और जो ऐसा करते है उन्हें देखकर शायद आप कई बार भौचक्के भी रह गए होगें। लेकिन इस वीडियो को देखने के बाद बुजुर्ग लोगों के बारे में आपकी राय पूरी तरह बदल जाएगी।
ये वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। फिलहाल ये कहां का है और इसे किसने बनाया है इस बारे में कोई भी जानकारी नहीं मिली है। इस वीडियो में आपको एक बुजुर्ग व्यक्ति बाइक पर तेज रफ्तार में सवार दिखाई देगा। जिसने अपनी बाइक के पीछे एक सिलेण्डर को बांध रखा है और ऐसे करतब करेगा जिसे देखकर आप एक दम हैरान रह जाएंगे। तो चलिए देखिए इस बुजुर्ग के हैरतअंगेज कारनामें।