featured देश

चीन के पसीनें छुड़ाने वाले 21 जवानों को मिलेगा वीरता सम्मान..

award 1 चीन के पसीनें छुड़ाने वाले 21 जवानों को मिलेगा वीरता सम्मान..

जब-जब भारत माता की लाज पर बात आयी है तब-तब देश के जवानों ने भारत माता की लाज अपनी जान देकर बचाई है। भारतीय सैनिकों के बलिदानों से इतिहास पटा पड़ा है। लेकिन भारत के पूतों के इन्हीं जज्बे को देखते हुए इस बार 21 भारतीय जवानों को वीरता सम्मान से सम्मानित किया जा रहा है। ये सम्मान भारत तिब्बत सीमा पुलिस ITBP के जवानों के दिया जा रहा है।

award 2 चीन के पसीनें छुड़ाने वाले 21 जवानों को मिलेगा वीरता सम्मान..
ITBP जवानों ने ईस्टर्न लदाख में झड़पों के दौरान बहुत पराक्रम के साथ संख्या में ज्यादा चीनी जवानों का सामना करते हुए उन्हें रोके रखा और स्थिति को नियंत्रण में रखा।जवानों ने बेहतरीन युद्ध कौशल का परिचय देते हुए कंधे से कंधा मिलाकर बहादुरी से संघर्ष किया और कई घायल सेना के जवानों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया। ITBP के जवानों ने पूरी रात चीनी सैनिकों का सामना किया और 17 से 20 घंटों तक उन्हें जवाबी कार्रवाई करते हुए रोके रखा।

ITBP ने उन 21 जवानों के नाम भी बहादुरी पदक के लिए अनुशंसा किए हैं जिन्होंने चीनी जवानों को जमकर सबक सिखाया था। ITBP के डीजी एस एस देसवाल, 294 आईटीबीपी जवानों को ईस्टर्न लद्दाख में चीनी सैनिकों का शौर्य और बहादुरी के साथ सामना करने के लिए डी जी प्रशंसा पत्र और प्रतीक चिह्न भी प्रदान किया है। 6 अन्य जवानों को छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के विरूद्ध सफल अभियानों के लिए डी जी प्रशंसा पत्र और प्रतीक चिन्ह प्रदान किया गया है।

आईटीबीपी ने अपने 318 कर्मियों के नाम और 40 अन्य केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के कर्मियों के नाम केंद्रीय गृह मंत्री स्पेशल ऑपरेशन ड्यूटी मेडल के लिए भेजे हैं। जिन्होंने कोरोना के प्रसार को रोकने और अन्य प्रयासों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है ITBP जनवरी से ही कोरोना के विरूद्ध संघर्ष में बढ़ चढ़कर भूमिका निभाई है।

https://www.bharatkhabar.com/hearing-in-the-sc-for-the-final-examination-of-the-universities/
भारत तिब्बत सीमा पुलिस के इन्ही पराक्रमों को देखेत हुए उन्हें सम्मानित किया जा रहा है।

Related posts

कालेधन और कालेमन ने किया देश को बर्बादः मोदी

kumari ashu

मतदान में ना हो गड़बड़ी इसलिए EC खरीदेगा 16 लाख वीवीपीएटी मशीन

kumari ashu

कंधार हाइजैक के पीछे था आईएसआई का हाथः अजित डोभाल

Rahul srivastava