featured उत्तराखंड देश

Har Ghar Tiranga: ITBP जवानों ने उत्तराखंड में 13 हजार फीट की ऊंचाई पर फहराया तिरंगा

ITBP Har Ghar Tiranga: ITBP जवानों ने उत्तराखंड में 13 हजार फीट की ऊंचाई पर फहराया तिरंगा

15 अगस्त को देश अपना 75वां स्वतंत्रता दिवस (Indian Independence Day) मनाएगा। इस बार स्वतंत्रता दिवस कुछ खास है क्योंकि स्वतंत्रता दिवस के उपल्क्षय में देश आजादी का अमृत महोत्सव भी मना रहा है। इसके साथ ही हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है।

उत्तराखंड में भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस यानि ITBP ने 13,000 फीट की ऊंचाई पर तिरंगा फहराया।
ITBP ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से इस बात की जानकारी देते हुए जवानों के हाथ में तिरंगा लिए तस्वीरें साझा की हैं। भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस ने ट्वीट करके लिखा है, “उत्तराखंड में ITBP के जवानों द्वारा 13000 हजार फीट की उंचाई पर हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत जागरुकता।”
पूरे दिल से हिस्सा बनने को कहा 
जो तस्वीरें ITBP के जवानों ने साझा की हैं उसमें वो देश के गौरव राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को थामे नजर आ रहे हैं। ITBP के जवानों को पहले भी जुलाई में लद्दाख में 12,000 फीट की ऊंचाई पर भारतीय ध्वज लहराते देखा गया था।
सैनिकों ने भारत के सभी नागरिकों को एक संदेश भेजा, जिसमें उन्होंने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में पूरे दिल से भाग लेने का आग्रह किया गया है।

Related posts

यूपी के मंत्रियों ने पॉकेट मनी के नाम पर उड़ाए करोड़ों रूपये

bharatkhabar

शांतिपूर्ण संपन्न हुए चुनाव, एसडीएम ने धन्यावाद ज्ञापित करते हुए कहा- बहरोड़ की जनता समझदार और जगरूक

Aman Sharma

हाथरस कांडः सुप्रीम कोर्ट के सख्त आदेश, हाईकोर्ट की निगरानी में हो सीबीआई जांच

Trinath Mishra