featured देश

CRPF के जवानों के बाद ITBP के जवानों को हुआ कोरोना, अब कैसे बचेगा देश?

jawan 1 CRPF के जवानों के बाद ITBP के जवानों को हुआ कोरोना, अब कैसे बचेगा देश?

भारत में तमाम कोशिशों के बाद भी कोरोना थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। जनता के बाद अब देश के जवान कोरोना की चपेट में आने लगे हैं। सीआरपीएफ से जवानों के बाद आईटीबीटी के जवान भी इस महामारी की चपेट में आ गये हैं।
आईटीबीपी से मिली जानकारी के मुताबिक जो 45 जवान कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, उनमें से 43 जवान आईटीबीपी के टिगरी कैंप में तैनात हैं।

jawan 2 CRPF के जवानों के बाद ITBP के जवानों को हुआ कोरोना, अब कैसे बचेगा देश?
इन सभी की ड्यूटी राजधानी में आंतरिक सुरक्षा में लगी हुई थी। इनमें से 2 जवानों को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि 41 को नोएडा में सीएपीएफ रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इनके संपर्क में आने वाले 76 जवानों को आईटीबीपी के छावला कैंप में क्वारंटीन किया गया है। इससे पहले रोहिणी में दिल्ली पुलिस के साथ कानून व्यवस्था में तैनात एक आईटीबीपी कंपनी के 2 जवानों का पहले कोरोना का टेस्ट पॉजिटिव आया था, इन्हें एम्स, झज्जर में भर्ती करवाया गया है।खबर फैलते ही

https://www.bharatkhabar.com/passenger-wants-to-go-rudraprayag-drive-drop-them-other-place/

अन्य जवानों के बीच सनसनी फैल गई है।देश में लगातार कोरोना के मरीज बढ़ते जा रहे हैं। जिसको देखते हुए लगातार लॉकडाउन भी बढ़ाया जा रहा है। लेकिन हालत जस के तस ही बने हुए हैं। देश में अब तक 50 हजार से ज्यादा लोगों को कोरोना हो गया है। और ये आंकड़ा दिनों दिन बढ़ता ही जा रहा है।

Related posts

CBI के हत्थे चढ़े सेना के लेफ्टिनेंट कर्नल और एक बिचौलिया

Pradeep sharma

अगर आसमान में तारे नहीं होते तो आज धरती पर इंसान का अस्तित्व न होता…सुलझी गुत्थी

Rozy Ali

मुख्यमंत्री ने मनाली में पांच दिवसीय राष्ट्रीय शीतकालीन कार्निवल का उद्घाटन किया

Trinath Mishra