Breaking News उत्तराखंड देश

डीडी पंत के आदर्शों को समझना बेहद जरूरी है, उनके बताए रास्तों पर चलें युवा: पूर्व विधायक

uk kranti dal डीडी पंत के आदर्शों को समझना बेहद जरूरी है, उनके बताए रास्तों पर चलें युवा: पूर्व विधायक

हरिद्वार। उत्तराखण्ड क्रांतिदल के संस्थापक स्वर्गीय डीडी पंत के जन्म शताब्दी वर्ष पर द्विवार्षिक महाधिवेशन भारत सेवाश्रम संघ में आयोजित किया गया। पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय डीडी पंत के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। अधिवेशन को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक काशी सिंह ऐरी ने कहा कि स्वर्गीय डीडी पंत के आदर्शो को आत्मसात करते हुए उत्तराखण्ड क्रांति दल को मजबूती प्रदान करने में अपना योगदान दें। राज्य आंदोलनकारियों के सपनों को साकार करने में उत्तराखण्ड क्रांतिदल की निर्णायक भूमिका सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने कहा कि स्वर्गीय डीडी पंत ने हमेशा ही उत्तराखण्ड राज्य को प्रगति के पथ पर अग्रसर करने में अपना योगदान दिया। उनके आदर्श आज भी उत्तराखण्ड के युवाओं को प्रेरणा देते हैं। पूर्व मंत्री दिवाकर भट्ट ने कहा कि स्वर्गीय डीडी पंत ने उत्तराखण्ड के विकास में नए आयाम रचे। उनके आदर्शो को अपनाकर उत्तराखण्ड के विकास में अपना योगदान दें। उन्होंने कहा कि भाजपा कांग्रेस मात्र राजनैतिक लाभ लेने के चक्कर में प्रदेश को विनाश की और ले जा रही है। खेतीहर किसानों की अनदेखी की जा रही है। ग्रामीण क्षेत्रों का विकास नहीं हो पा रहा है। किसानों को सही रूप से सब्सिडी व अन्य योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। राज्य आंदोलनकारियों के सपनों के अनुरूप राज्य का विकास ना होना भाजपा की कथनी करनी को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड क्रांति दल का प्रत्येक कार्यकर्ता अपने दायित्व को समझते हुए उत्तराखण्ड के विकास में अपना योगदान दे। पूर्व अध्यक्ष त्रिवेंद्र सिंह पंवार ने कहा कि राज्य सरकार पलायन रोकने में पूरी तरह से नाकाम हो चुकी है। उत्तराखण्ड का विकास नहीं हो पा रहा है। राज्य के युवाओं को रोजगार नहीं मिल पा रहे हैं। प्रदेश में शराब कारोबारी धड़ल्ले से अवैध नशों का कारोबार कर रहे हैं।

Related posts

किसानों ने मनाया विश्वासघात दिवस, कहा- केंद्र सरकार ने अभी तक पूरी नहीं कि मांग

Neetu Rajbhar

त्रिपुरा में वरिष्ठ पुलिस अधिकारी लड़की से छेड़छाड़ के मामले में गिरफ्तार

shipra saxena

चंपावत: सीएम तीरथ ने लिया स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा, सैंपलिंग बढ़ाने के निर्देश

Nitin Gupta