featured देश राज्य

इसरो ने PSLV-C42 का किया सफल प्रक्षेपण, पीएम मोदी ने दी बधाई

isro इसरो ने PSLV-C42 का किया सफल प्रक्षेपण, पीएम मोदी ने दी बधाई

नई दिल्ली: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने रविवार को अंतरिक्ष केंद्र से ब्रिटेन के पृथ्वी अवलोकन उपग्रह नोवाएसएआर और एस1-4 का प्रक्षेपण किया। दोनों उपग्रहों को लेकर पीएसएलवी-सी42 अंतरिक्षयान सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से रात 10:08 बजे प्रथम लांचपैड से रवाना हुआ। इसरो अधिकारियों ने कहा कि यह एक सटीक प्रक्षेपण रहा।

isro इसरो ने PSLV-C42 का किया सफल प्रक्षेपण, पीएम मोदी ने दी बधाई

सफलतापूर्वक कक्षा में स्थापित किया

नोवाएसएआर का इस्तेमाल वन्य मानचित्रण, भू उपयोग और बर्फ की तह की निगरानी, बाढ़ और आपदा निगरानी के लिए किया जाना है। एस 1-4 का उपयोग संसाधनों के सर्वेक्षण, पर्यावरण निगरानी, शहरी प्रबंधन तथा आपदा निगरानी के लिए किया जाएगा। करीब छह महीने पहले ही इसरो ने आईएनआरएसएस-1आई नौवहन उपग्रह को सफलतापूर्वक कक्षा में स्थापित किया था।

दूसरी बार सफल परीक्षण

स्वदेश निर्मित मैन पोर्टेबल एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल (एमपीएटीजीएम) का रविवार को अहमदनगर रेंज से दूसरी बार सफल उड़ान परीक्षण किया गया। सेना ने यह जानकारी दी। एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि इस मिशन के सभी उद्देश्यों को पूरा किया गया और 15 और 16 सितंबर को दो मिसाइलों का सफलतापूर्वक विभिन्न रेंजों के लिए परीक्षण किया गया, जिनमें अधिकतम सीमा क्षमता शामिल है। रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने डीआरडीओ की टीम, भारतीय सेना और संबंधित उद्योग जगत को एमपीएटीजीएम की इस दोहरी सफलता के लिए बधाई दी।

पीएम मोदी ने दी बधाई

वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र  मोदी ने पीएसएलवी-सी42 के सफल प्रक्षेपण पर इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई दी है। मोदी ने ट्वीट किया कि हमारे अंतरिक्ष वैज्ञानिकों को बधाई। इसरो ने पीएसएलवी-सी42 का सफल प्रक्षेपण किया, ब्रिटेन के दो उपग्रहों को सफलतापूर्वक उनकी कक्षा में स्थापित किया और प्रतिस्पर्धी अंतरिक्ष कारोबार में भारत की प्रगति का प्रदर्शन किया।

 

Related posts

सुखबीर सिंह बादल हर हाल में इस्तीफा दें : केजरीवाल

bharatkhabar

लॉकडाउन में जियो फ्री में दे रहा 2 जीबी रोजाना का डाटा, बिना पैसे खर्च किए आपको करना होगा बस ये काम..

Mamta Gautam

न्याय पंचायत स्तर पर खेल महाकुंभ का आगाज, पांच दिनों तक चलेगा ‘महायुद्ध’

Trinath Mishra