Breaking News featured देश

भारत की अंतरिक्ष में लंबी छलांग, 104 उपग्रह वाले PSLV-C37 लॉन्च

pslv c 37 भारत की अंतरिक्ष में लंबी छलांग, 104 उपग्रह वाले PSLV-C37 लॉन्च

नई दिल्ली। जहां एक ओर उत्तराखंड और यूपी में मतदान जारी है तो वहीं भारत के अंतरिक्ष मिशन के लिए एक ऐतिहासिक दिन है। आज भारत में एक या दो नहीं बल्कि एक साथ 104 उपग्रह अंतरिक्ष में प्रक्षेपित कर दिया गया है। इस रॉकेट में 3 देसी और 101 विदेशी सैटेलाइट का प्रक्षेपण किया गया है। पीएसएलवी-सी37 कॉर्टेसेज 2 सीरीज के उपग्रह है जो कि इसरो का 39वां मिशन है। 104 उपग्रहों का वजन 1338 किलो है जबकि सिर्फ एक उपग्रह का वजन 714 किलो है। ये उपग्रह श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र इसरो से प्रक्षेपित किया गया।

इस रॉकेट को लॉन्च करने के बाद भारत इसरो के रिकॉर्ड को तोड़कर दुनिया का पहला 104 उपग्रह प्रक्षेपित करने वाला पहला देश बन गया है जिसे अतंरिक्ष में भारत की एक लंबी छलांग के रुप में देखा जा रहा है।

pslv c 37 भारत की अंतरिक्ष में लंबी छलांग, 104 उपग्रह वाले PSLV-C37 लॉन्च

एक साथ 104 उपग्रह प्रक्षेपित करते को लेकर इसरो के अनुसार पीएसएलवी-सी37 के सैटेलाइट मिशन के प्रक्षेपण के लिए उलटी गिनती आज सुबह 5 28 मिनट पर शुरु कर दी गई थी और उसे 9 बजकर 28 मिनट पर अंतरिक्ष में प्रक्षेपण किया गया।

ऐसा पहली बार है जब इतनी बड़ी संख्या में रॉकेट से उपग्रहों का प्रक्षेपण किया जाएगा। भारत से पहले रुसी अंतरिक्ष एजेंसी की ओर से भी एक बार में 37 उपग्रहों का सफल किया जा चुका है लेकिन दुनिया के किसी भी देश ने 104 उपग्रहों को एक साथ प्रक्षेपित करने में सफलता नहीं मिली है। हालांकि भारत इससे पहले साल 2015 में एक बार में 23 उपग्रहों का प्रक्षेपण किया था।

Related posts

इस साल आपके लिए क्या हुआ महंगा और क्या सस्ता जानिए…

kumari ashu

जम्मू-कश्मीरःबीजेपी ने शुरू किया रियासत में सरकार बनाने की रणनीति पर काम

mahesh yadav

ईसंजीवनी एप से घर बैठे ले परामर्श, कैसे मिलेगी सुविधा

Aditya Mishra