लाइफस्टाइल featured

ऐसी है मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की लाइफस्टाइल

10 31 ऐसी है मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की लाइफस्टाइल

नई दिल्ली। देश के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली है। जिसको लेकर वो काफी सुर्खियो में छाई हुई है। ऐसे में आम लोगों के मन में ये प्रश्न जरुर उठता होगा कि देश के सबसे अमीर इंसान की इकलौती बेटी कैसे रहती होंगी, तो आज हम आपको यहीं बताने वाले है कि देश के सबसे अमीर इंसान की इकलौती बेटी ईशा अंबानी की लाइफस्टइल कैसी होगी।

ईशा अंबानी केवल मुकेश और नीता अंबानी की बेटी के तौर पर ही नहीं है। वह रिलायंस इंडस्ट्रीज की कई कंपनियों में अहम पद संभालती हैं। ईशा अंबानी का नेट वर्थ 100 मिलियन डॉलर यानी करीब 668 करोड़ रुपये है। जाहिर है, जब पास में इतने सारे पैसे हैं, तो लाइफस्टाइल आलीशान होनी तय है।

10 31 ऐसी है मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की लाइफस्टाइल

 मुकेश अंबानी की बेटी का नाम आया फोर्ब्स लिस्ट में

ईशा अंबानी जब 16 साल की थीं, तभी उनका नाम फोर्ब्स की टॉप 10 करोड़पति उत्तराधिकारी की लिस्ट में दूसरे स्पॉट पर शामिल किया गया। इसी उम्र में वह रिलायंस इंडस्ट्रीज में 80 मिलियन डॉलर के शेयर्स की मालकिन बन गई थीं।

रिलायंस इंडस्ट्रीज में पद

ईशा अंबानी रिलायंस जियो और रिलायंस रीटेल की बोर्ड मेंबर हैं। केश अंबानी ने रिलायंस ग्रुप के 40वें वार्षिक जनरल मीटिंग में ईशा को इंट्रोड्यूस किया था। उन्होंने ही जियो फोन लॉन्च किया। ईशा रिलायंस जी इंफोकॉम की डायरेक्टर हैं। अप्रैल 2016 में लैक्मे फैशन वीक में उन्होंने ऑनलाइन फैशन रीटेल ब्रांड AJIO को लॉन्च किया था। 27 साल की ईशा ने न्यूयॉर्क स्थित McKinsey कंपनी में बतौर एनालिस्ट भी काम कर चुकी हैं।

ईशा अंबानी का शौक

ईशा अंबानी ने एक विजनिस वुमेन के रुप में तो अपनी पहचान बना ही रखी है पर उसके साथ ही ईशा को पियानो बजाने का शौक है। हालांकि, इतने सारे पैसे होने के बावजूद ईशा सिंपल रहती हैं। बॉलीवुड के कई सेलेब्स उनके दोस्त हैं, मगर वह स्पॉटलाइट से दूर रहना पसंद करती हैं। उन्हें खेल-कूद का शौक है। वह येल विश्वविद्यालय की सॉकर टीम का हिस्सा रह चुकी हैं। फिलहाल वह स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय से मास्टर्स की पढ़ाई कर रही हैं।

ईशा अंबानी का मंहगा घर

ईशा अंबानी का घर दुनिया के महंगे घरों में से एक है। वह अपने परिवार के साथ 27 मंजिला एंटिला में रहती हैं। ना सिर्फ इंटीरियर बल्कि एक्सटीरियर की वजह से भी इस घर की खूब चर्चा होती है।

भाई के साथ ईशा की भी शादी तय

ईशा अंबानी और आकाश अंबानी जुड़वा भाई-बहन हैं। ईशा आकाश से सिर्फ सात मिनट छोटी हैं। जन्म, परवरिश, बिजनेस के बाद अब इन दोनों भाई-बहन की शादी भी एक ही महीने में होने जा रही है। आकाश अंबानी जहां गर्लफ्रेंड श्लोका मेहता से दिसंबर में शादी करने वाले हैं। वहीं ईशा अबांनी भी इसी महीने ब्वॉयफ्रेंड आनंद पिरामल से शादी के बंधन में बंधने वाली हैं।

Related posts

ग्रेटर नोएडा में बनेंगे 100 इलेक्ट्रॉनिक वाहन चार्जिंग स्टेशन, 2 हफ्ते में पूरा होगा काम

Neetu Rajbhar

सीएम योगी ने किया 27 उपकेंद्रों का लोकार्पण-शिलान्‍यास, कहा- अब बिजली व्‍यवस्‍था होगी अच्‍छी  

Shailendra Singh

कश्मीर का भविष्य भारत, पाकिस्तान नहींः उमर अब्दुल्ला

Rajesh Vidhyarthi