दुनिया में एक तरफ भारत और चीन के बढ़ते तनाव को लेकर चर्चा छिड़ी हुई है वहीं दूसरी तरफ ईरान भारत के साथ लगातार अपनी दोस्ती को मजबूत करता जा रहा है इसी कड़ी में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह सैयद अली खामेनेई ने अपना ट्विटर अकाउंट हिंदी में खुला है देखते हुए यह साफ होता हुआ दिख रहा है कि ईरान के भारत के साथ किस तरह से मजबूत रिश्ते बने हुए हैं जिसको लेकर चीन और भारत के तनाव को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच भारत दुनिया के सामने अपना एक मजबूत पक्ष दिखा रहा है ईरान ने इसकी और संकेत भी दिए हैं आपको बता दें कि ईरान और भारत के बीच लंबे समय से आपसी संबंध मजबूत रहे हैं जिसके चलते भारत और ईरान के बीच व्यापारिक रिश्ते भी बने हुए हैं इन मजबूत होते रिश्तो को लेकर चीन रणनीतिक रूप से कमजोर होता हुआ नजर आ रहा है जिसके चलते अब भारत एक मजबूत स्थिति में अपने आप को कायम करने में सक्षम साबित हो रहा है समय-समय पर भारत मौका आने पर अपनी ताकत का एहसास दुश्मन देशों को कराता रहता है इससे पहले भी चीन को भारत ने एक झटका दिया है राफेल जैसी ताकत भारत के पास होने से चीन और पाकिस्तान जैसे देशों को एक झटका लगा है।
मजबूत स्थिति में भारत
भारत सामरिक रूप से अपने संबंधों को अन्य देशों से मजबूत करता हुआ आया है जिसकी वजह से भारत आज एक मजबूत स्थिति में खड़ा हुआ दिखाई दे रहा है भारत ने बहुत सारे क्षेत्रों में कीर्तिमान हासिल कर अपने आप को एक बेहतर स्थिति में दिखाने का प्रयास लगातार किया है इसी के चलते भारत के पड़ोसी देश मैं इसके अलावा अन्य देश भी भारत से दोस्ती का हाथ बढ़ा रहे हैं मैं अपने रिश्तो को मजबूत करते हुए दिखाई दे रहे हैं जिसको लेकर दुश्मन देश सकते में दिखाई पड़ रहे हैं भारत ईरान के चलते रिश्तो के बीच ईरान के सुप्रीम लीडर ने हिंदी में टि्वटर अकाउंट बनाते हुए अपने अकाउंट पर देवनागरी लिपि में अपनी बायो लिखी है इसके साथ ही इस ट्विटर हैंडल पर उन्होंने दो ट्वीट भी देवनागरी लिपि में किए हैं हालांकि अभी यह अकाउंट ब्लू टिक नहीं है पर बताया जा रहा है कि उनके कई अन्य भाषाओं में भी ट्विटर अकाउंट है।
भारतीय भाषा और संस्कृति को मिला बढ़ावा
ईरान के सर्वोच्च नेता के फारसी अरबी उर्दू फ्रेंच स्पेनिश रूसी और अंग्रेजी जैसे अन्य भाषाओं में भी ट्विटर अकाउंट है और उन्होंने अब हिंदी में भी अपना टि्वटर अकाउंट खोला है जिसके जरिए उन्होंने हिंदी में ट्वीट भी किए हैं आपको बता दें कि इस अकाउंट के जरिए 8 अगस्त को 2 ट्वीट किए गए हैं जो देवनागरी लिपि में है। इससे भारत की संस्कृति को बढ़ावा मिलता है और भारत एक मजबूत स्थिति में खड़ा हुआ दिखाई देता है। आपको बता दें कि इस अकाउंट पर अब तक फॉलोवर्स की संख्या 1,275 हो गई है। समय-समय पर अन्य देश भी भारत की भाषाओं और संस्कृति को अपनाते हुए आए हैं जिसके जरिए भारत की संस्कृति व भाषाओं का अपना एक महत्व बन गया है भारत की भाषाओं में संस्कृति को अपनी एक पहचान पहले ही मिल चुकी है जिससे अब इसकी प्रतिष्ठा और अधिक बढ़ रही है इस प्रकार के कार्य भारत को एक सम्मानित देश के रूप में स्थापित कर रहे हैं।
बैकफुट पर चीन और पाकिस्तान
भारत के मजबूत होते रिश्तों को देखते हुए चीन और पाकिस्तान की चिंता बढ़ गयी है। भारत अब अन्य देशों से रिश्तों को लेकर मजबूत स्थिति में है। चीन से चल रहे विवाद के बीच ईरान की तरफ से लिए गए इस फैसले को भारत के लिए बेहतर माना जा रहा है। चीन के साथ खड़े पाकिस्तान को भी अब भारत एक मजबूत स्थिति में दिखाई पद रहा है। जिसकी वजह से चीन और पाकिस्तान की सारी रणनीति भारत के सामने फेल होती हुई नज़र आ रही है।