featured खेल

आईपीएल नीलामी खत्म: इन खिलाड़ियाें को नहीं मिले खरीददार

IPL unsokld आईपीएल नीलामी खत्म: इन खिलाड़ियाें को नहीं मिले खरीददार

बेंगलुरु,। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 10वें संस्करण के लिए खिलाड़ियों की नीलामी समाप्त हो गई। आश्चर्यजनक रूप से इमरान ताहिर, ईशांत शर्मा और इरफान पठान को कोई खरीददार नहीं मिले। इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स को आईपीएल 10 की नीलामी में पुणे सुपरजायंट्‍स ने 14.5 करोड़ रुपए में खरीदा। इंग्लैंड के तेज गेंदबाज टाइमल मिल्स को 12 करोड़ में आरसीबी ने खरीदा। ट्रेंट बोल्ट को केकेआर ने 5 करोड़ में और कगिसो रबाडा को डेयरडेविल्स ने 5 करोड़ में खरीदा।

IPL unsokld आईपीएल नीलामी खत्म: इन खिलाड़ियाें को नहीं मिले खरीददार

नीलामी में 352 खिलाड़ियों पर बोली लगी, जिनमें से 67 खिलाड़ियों की नीलामी हुई। नीलामी में फ्रैंचाइजियों की तरफ से कुल 91 करोड़ 15 लाख रूपये खर्च किये गये।इयोन मॉर्गन को किंग्स इलेवन पंजाब ने 2 करोड़ रुपए में खरीदा जबकि एंजेलो मैथ्यूज को दिल्ली डेयरडेविल्स ने 2 करोड़ में हासिल किया। आईपीएल 2017 के लिए क्रिकेटर्स की नीलामी सोमवार को शुरू हुई। सबसे पहले बल्लेबाजों के समूह की बोली लगाई गई। इस ग्रुप में सिर्फ मॉर्गन को खरीदा गया। मॉर्गन की बेस प्राइज 2 करोड़ रुपए थी और उन्हें किंग्स इलेवन ने बेस प्राइज पर खरीदा।

इंग्लिश ऑलराउंडर स्टोक्स का बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए था, लेकिन उन्हें खरीदने के लिए टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। उन्हें हासिल करने के लिए शुरू में दिल्ली और सनराइजर्स भिड़ते नजर आए, लेकिन पुणे ने अचानक मैदान में उतरकर बाजी पलटते हुए उन्हें 14.5 करोड़ में हासिल किया।ऑलराउंडरों की सूची में पवन नेगी को आरसीबी ने 1 करोड़ रुपए में खरीदा। उनका बेस प्राइस 30 लाख रुपए था। उन्हें पिछली बार 8.5 करोड़ में खरीदा गया था। कोरी एंडरसन को दिल्ली डेयरडेविल्स ने बेस प्राइस एक करोड़ में खरीदा।द. अफ्रीका के कगिसो रबाडा को डेयरडेविल्स ने 5 करोड़ में खरीदा। उनकी बेस प्राइस एक करोड़ थी। इसी प्रकार न्यूजीलैंड के ट्रेंट बोल्ट को 5 करोड़ में केकेआर ने अपने नाम किया। उनकी बेस प्राइस 1.5 करोड़ थी। मिचेल जॉनसन की बेस प्राइस 2 करोड़ थी और उन्हें इसी कीमत पर ‍मुंबई इंडियंस ने हासिल किया। ऑस्ट्रेलिया के पैट कमिंस की बेस प्राइस 2 करोड़ थी और उन्हें दिल्ली डेयरडेविल्स ने 4.5 करोड़ में अपने दल में शामिल किया।

 

 

 

इन खिलाड़ियों पर लगी दोबारा बोली- लंच के बाद उन खिलाड़ियों की दोबारा बोली लगी, जिन्हें पहले राउंड में खरीदने में किसी भी टीम ने रुचि नहीं दिखाई थी। टीम इंडिया के तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा, इरफान पठान, स्पिनर प्रज्ञान ओझा, भारतीय ऑलराउंडर परवेज रसूल दूसरे दौर में भी नहीं बिके। सीन एबोट का भी कोई खरीदार नहीं मिला। इंग्लिश तेज गेंदबाज क्रिस जॉर्डन को सनराइजर्स हैदराबाद ने बेस प्राइस 50 लाख में लिया। मुनाफ पटेल को 30 लाख में गुजराज ने लिया। नाथन कोल्टर नाइल के लिए दूसरे दौर में अच्छी बोली लगी। केकेआर और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच इस तेज गेंदबाज के लिए भिड़ंत देखने को मिली। 1 करोड़ के बेस प्राइस वाला ये खिलाड़ी 3.5 करोड़ में केकेआर के पाले में गया

 

Related posts

तुलसी विवाह क्यों है इतना खास? विधि से करेंगे पूजा तो पूरी होगी ये इच्छा, जानें शुभ मुहूर्त

Hemant Jaiman

दिल्ली एनसीआर में बरसे बादल, आगे भी हो सकती है बारिश

Ravi Kumar

कश्मीर में जारी हिंसा के बीच आज आर्मी चीफ का दौरा

bharatkhabar