featured खेल

कोहली के लिए विराट होगा IPL 2021, बना सकते हैं तीन बड़े रिकॉर्ड

कोहली के लिए विराट होगा IPL 2021, बना सकते हैं तीन बड़े रिकॉर्ड

लखनऊ: IPL 2021 का आगाज होने में चंद दिन बाकी हैं। ताबड़तोड़ बल्लेबाज विराट कोहली से इस सीजन बड़ी उम्मीदें होगी। कुछ ऐसे बड़े रिकॉर्ड हैं, जो इस बार उनके नाम हो सकते हैं।

बनेंगे IPL 2021 के पहले 6 हजारी

RCB के कप्तान विराट कोहली के नाम क्रिकेट के इस प्रारूप में 5878 रन हैं, इस सीजन वह 6000 रनों को आंकड़ा भी पार सकते हैं। ऐसा करने वाले विराट पहले खिलाड़ी होंगे। आईपीएल में विराट ने 5 शतक और 39 अर्धशतक लगाए हैं। उनका सर्वाधिक स्कोर 113 रन है।

200 मैच खेलने वाले पहले खिलाड़ी

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु की तरफ से 200 मैच खेलने का रिकॉर्ड भी विराट अपने नाम कर लेंगे। 2011 में विराट कोहली बेंगलुरु के कप्तान बनाए गए थे। अभी तक उन्होंने 112 मुकाबलों में टीम की कमान संभाली है। अगर उनके करियर की बात करें तो 192 मैच खेलकर 5000 से अधिक रन अपने नाम किए हैं।

मिट सकता है ट्राफी का सूखा

RCB ने अभी तक तीन बार आईपीएल के फाइनल में जगह बनाई है, लेकिन जीत आज तक नसीब नहीं हुई। टीम ने 2009, 2011 और 2016 में फाइनल मुकाबले तक का सफर तय किया है। IPL 2021 में विराट अपनी कप्तानी में टीम को चैपियन बनाने का सपना पूरा कर सकते हैं।

कोहली के लिए विराट होगा IPL 2021, बना सकते हैं तीन बड़े रिकॉर्ड
RCB
नई टीम से बढ़ी उम्मीद

टीम में इस बार कई परिवर्तन भी हुए हैं, इस बार विराट, एबी, चहल के अलावा वाशिंगटन सुंदर, एडम जम्पा, ग्लेन मैक्सवेल और सिराज से भी टीम को उम्मीदें होंगी। सीजन का पहला मुकाबला आईपीएल की सबसे मजबूत टीम मुंबई इंडियंस से 9 अप्रैल को होगा। पहले मुकाबले में ही जीत दर्ज करके टीम अच्छी शुरुआत करना चाहेगी। पिछले सीजन प्वाइंट्स टेबल में RCB चौथे नंबर पर थी। क्या विराट इस बार टीम की किस्मत बदल पायेंगे ? यह तो 9 अप्रैल से ही पता चलेगा।

Related posts

GATE 2021 Application Form ऐसे करें अप्लाई, जाने 1 क्लिक पर

Trinath Mishra

चुनावी समर में बिहार की 14 सीटों पर एक ही समाज के प्रत्याशियों की टक्कर

bharatkhabar

एशिया मिक्स्ड टीम बैडमिंटन चैंपियनशिप में खेलेंगी सिंधु और साइना

shipra saxena