featured देश भारत खबर विशेष

International Women Day Doodle: गूगल ने महिलाओं का किया सम्मान, डूडल के जरिए दिखाई नारी शक्ति की झलक

FNRLV4naIAA2nks International Women Day Doodle: गूगल ने महिलाओं का किया सम्मान, डूडल के जरिए दिखाई नारी शक्ति की झलक

दुनिया भर में आज यानी 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (International Women Day) मनाया जा रहा है। महिलाओं के सम्मान को लेकर आज तरह तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। वही गूगल ने भी अपने स्पेशल डूडल बनाकर इस मौके को और खास बना दिया है। गूगल इस डूडल वीडियो के जरिए महिलाओं के अतीत और आज 21वीं सदी तक के सफर को बेहद खास अंदाज में दर्शाया गया है। जिसमें एक कामकाजी मां से लेकर मोटरसाइकिल मकैनिक तक के रूप में महिला को दिखाया गया है। हर साल की तरह इस साल अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2022 की थीम “जेंडर इक्वलिटी टुडे फॉर सस्टेनेबल टुमारो” यानी स्थाई कल के लिए लैंगिक समानता जरूरी है। 

Screenshot 2022 03 08 091756 International Women Day Doodle: गूगल ने महिलाओं का किया सम्मान, डूडल के जरिए दिखाई नारी शक्ति की झलक

डूडल में क्या है खास

गूगल के इस एनिमेटेड डूडल में महिलाओं की शौर्य और उनके भीतर के आत्मविश्वास को बेहतरीन तरीके से दर्शाया गया है। गूगल के होम पेज पर एनीमेटेड स्लाइड शो के साथ एक आकर्षक डूडल नजर आ रहा है। जिसमें विभिन्न संस्कृतियों के साथ महिलाओं की झलक को दर्शाया गया है। डूडल में बेहद खास अंदाज में एक कामकाजी से लेकर मोटर मकैनिक महिला तक को रोचक एवं बेहद खास अंदाज में पेश किया है।

Screenshot 2022 03 08 091823 International Women Day Doodle: गूगल ने महिलाओं का किया सम्मान, डूडल के जरिए दिखाई नारी शक्ति की झलक

हर क्षेत्र में महिलाओं ने लहराया परचम

महिला शक्ति को समर्पित गूगल के डूडल ने यह दर्शाने का प्रयास किया गया है कि आज के दौर में महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है। अपने साहस और शौर्य के बल पर वह हर क्षेत्र में अपना परचम लहरा रही हैं और देश का नाम गौरव से ऊंचा कर रहे हैं।

Screenshot 2022 03 08 091940 International Women Day Doodle: गूगल ने महिलाओं का किया सम्मान, डूडल के जरिए दिखाई नारी शक्ति की झलक

महिला शक्ति को समर्पित गूगल का डूडल

गूगल ने अपने होमपेज पर एनिमेशन स्लाइड शो के साथ आकर्षण डूडल के जरिए विभिन्न संस्कृतियों के साथ महिलाओं की जिंदगी को आकर्षक रूप से दर्शाया है। गूगल का यह 42 सेकंड का वीडियो उन महिलाओं के लिए है जो पहली महिला वैज्ञानिक, डॉक्टर, अंतरिक्ष यात्री, इंजीनियर, कार्यकर्ता, कलाकार आदि रही है। और जिन्होंने अपनी परंपराओं की बंदिशों और जंजीरों को तोड़ते हुए सफलता की ऊंचाई को हासिल करने के लिए हर मुमकिन प्रयास किए हैं।

Screenshot 2022 03 08 091904 International Women Day Doodle: गूगल ने महिलाओं का किया सम्मान, डूडल के जरिए दिखाई नारी शक्ति की झलक

Related posts

पाकिस्तान घोषित होगा आतंक प्रायोजित देशः याचिका ने बनाए रिकॉर्ड

Rahul srivastava

कश्मीर में 11वें दिन भी कर्फ्यू

bharatkhabar

UP Board 10th 12th Result 2022: इस दिन जारी हो सकते है यूपी बोर्ड 10वीं व 12वीं का रिजल्ट, ऐसे देखें जानकारी

Rahul