December 1, 2023 10:04 am
featured दुनिया देश

युद्ध के बीच यूक्रेन छोड़कर पोलैंड भागे जेलेंस्की, रूसी मीडिया का दावा

20210605 EUP002 0 युद्ध के बीच यूक्रेन छोड़कर पोलैंड भागे जेलेंस्की, रूसी मीडिया का दावा

रूस-यूक्रेन के बीच जंग शुरू हुए 9 दिन बीत चुके हैं लेकिन अभी तक कोई हल नहीं निकला। इसी बीच यूक्रेन और रूस को लेकर नई नई खबरें सामने आ रही हैं। वहीं खबरें हैं कि यूक्रेन के राष्ट्रपति वोल्दोमिर जेलेंस्की यूक्रेन की राजधानी कीव के बंकर से निकलकर पोलैंड भाग गए हैं।

युद्ध के बीच यूक्रेन छोड़कर पोलैंड भागे जेलेंस्की

रूस-यूक्रेन के बीच जंग शुरू हुए 9 दिन बीत चुके हैं लेकिन अभी तक कोई हल नहीं निकला। इसी बीच यूक्रेन और रूस को लेकर नई नई खबरें सामने आ रही हैं। वहीं खबरें हैं कि यूक्रेन के राष्ट्रपति वोल्दोमिर जेलेंस्की यूक्रेन की राजधानी कीव के बंकर से निकलकर पोलैंड भाग गए हैं। हालांकि इस खबर में अभी कितनी सच्चाई है इसके बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता। रूसी मीडिया ने ये दावा किया है कि जेलेंस्की पोलैंड भाग गए हैं।

बाइडेन ने जेलेंस्की को एयरलिफ्ट करने की कही थी बात

बता दें कि दो दिन पहले अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने सार्वजनिक रूप से कहा था कि जेलेंस्की जब चाहें उन्हें यूक्रेन से एयरलिफ्ट कर लिया जाएगा। हालांकि जेलेंस्की ने इसके जवाब में कहा था कि वो किसी भी कीमत पर अपने देश के लोगों को नहीं छोड़ेंगे। जिसके बाद खबरें ये भी आईं की जेलेंस्की देश छोड़कर भाग गए हैं। बाद में जेलेंस्की ने इन खबरों को अफवाह बताया।

हमलों में 47 लोगों की मौत

रूसी सेना ने जपोरिझिया न्यूक्लियर पावर प्लांट पर कब्जा कर लिया है। इसके पहले यहां गोलीबारी हुई जिससे प्लांट में आग लग गई थी। रूस के सैनिकों ने प्लांट की एडमिन और कंट्रोल बिल्डिंग पर कब्जा कर लिया। चेर्नीहीव में रूस हवाई हमले कर रहा है। इन हमलों में 47 लोगों की मौत हो गई है।

Related posts

शशिकला के सीएम पद मामले पर शुक्रवार को सुनवाई

Rahul srivastava

यूपी: प्रदेश के 33 हजार से अधिक स्‍वच्‍छकारों को रोजगार से जोड़कर बदली जिंदगी

Kalpana Chauhan

बाबरी मस्जिद विध्वंस मामले में जानिए किसने क्या कहा ?

Nitin Gupta