featured दुनिया देश

यूक्रेन-रूस जंग LIVE: पीएम मोदी की हाई लेवल मीटिंग जारी, कैबिनेट मंत्रियों के साथ कर रहे मंथन

vlcsnap 2022 02 24 20h02m13s884 यूक्रेन-रूस जंग LIVE: पीएम मोदी की हाई लेवल मीटिंग जारी, कैबिनेट मंत्रियों के साथ कर रहे मंथन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यूक्रेन संकट को लेकर कैबिनेट मंत्रियों के साथ बैठक कर रहे हैं। इस बैठक में गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूद हैं। बैठक प्रधानमंत्री आवास पर हो रही है। पीएम मोदी रूस-यूक्रेन संकट से आर्थिक असर और विवाद के चलते क्रूड ऑयल की बढ़ती कीमतों के प्रभाव को कम करने के तरीकों पर अपने कैबिनेट के अहम मंत्रियों के साथ मंथन कर रहे हैं।

vlcsnap 2022 02 24 20h02m10s431 यूक्रेन-रूस जंग LIVE: पीएम मोदी की हाई लेवल मीटिंग जारी, कैबिनेट मंत्रियों के साथ कर रहे मंथन

आज रात पीएम मोदी करेंगे पुतिन से बात

रूस और यूक्रेन के बीच बने युद्ध जैसे हालातों के मद्देनजर यूक्रेन ने भारत से मध्यस्थता करने की अपील की थी। जिसके बाद अब सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज देर रात रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन से बात करेंगे।

pm narendra modi says in meeting with vladimir putin our friendship is constant - India Hindi News - दुनिया बदल गई, पर हमारी दोस्ती नहीं... व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात में बोले पीएम

यूक्रेन-रूस जंग के बीच आज रात पीएम मोदी करेंगे पुतिन से बात!

रूस और यूक्रेन के बीच बने युद्ध जैसे हालातों के मद्देनजर यूक्रेन ने भारत से मध्यस्थता करने की अपील की थी। जिसके बाद अब सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज देर रात रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन से बात करेंगे। बता दें कि यूक्रेन के राजदूत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आग्रह किया था कि वो रूसी राष्ट्रपति पुतिन से बात करें। जिसके बाद ये खबरें आईं हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पुतिन से बात करेंगे।

अब तक 114 सैनिकों और आम लोगों की मौत

गौरलतब है कि लंबे तनाव के बाद रूस ने गुरुवार सुबह साढ़े आठ बजे यूक्रेन पर हमला बोल दिया। रूसी सैनिक यूक्रेन की राजधानी कीव तक पहुंच चुके हैं। अब तक 54 यूक्रेनी सैनिक और 10 नागरिक मारे जा चुके हैं। वहीं, यूक्रेन ने रूस के 50 सैनिकों को मारने और 6 फाइटर जेट्स-टैंक्स तबाह करने का दावा किया है। रूस ने तीन तरफ से यूक्रेन पर हमले किए। कीव में यूक्रेन का एक फाइटर जेट क्रैश हो गया। 14 सैनिकों के मारे जाने की पुष्टि हो चुकी है।

Related posts

AAP विधायक सोमनाथ भारती को कोर्ट ने सुनाई दो साल की सजा, जानें क्या है पूरा मामला

Aman Sharma

रक्षाबंधन के मौके पर राष्ट्रपति कोविंद ने देशवासियों को दी बधाई

Pradeep sharma

लॉकडाउन में बढ़ गईं घरेलू हिंसा,महिलाएं हो रही गर्भवति संयुक्त राष्ट्र संघ की रिपोर्ट आपको सोचने पर मजबूर कर देगी..

Mamta Gautam