featured दुनिया

बुरा फंसा AMERICA, रूस और यूक्रेन आमने-सामने, नाटो पर उलझी बात

us army बुरा फंसा AMERICA, रूस और यूक्रेन आमने-सामने, नाटो पर उलझी बात

यूक्रेन को 1 लाख से ज्यादा रूसी सेना ने 3 तरफ से घेर रखा है। रूसी घेराबंदी और यूक्रेन पर हमले की आशंका के बीच जिनेवा में रूस और अमेरिका के बीच चल रही वार्ता के दूसरे दिन मंगलवार को भी गतिरोध कायम रहा।

यह भी पढ़े

क्यों नहीं दिखाई जा रहे ओमिक्रॉन के सही आंकड़े ?, लगातार बढ़ रही मरीजों की संख्या

 

रूस ने अमेरिका पर ड़ाली बात

रूसी उप विदेश मंत्री रायबाकोव ने अमेरिकी उप विदेश मंत्री वेंडी शर्मन को एक सूत्री शर्त रखी। रूस का कहना है कि अमेरिका यूक्रेन को सैन्य संगठन नाटो में शामिल नहीं करे। रूसी सूत्रों के अनुसार वे अमेरिका के साथ स्पष्ट हल चाहते हैं। दरअसल रूस की नाटो सेनाओं को अपने दरवाजे से दूर रखना चाहता है।

अमेरिका के लिए उलझन

अमेरिका ने फिलहाल यूक्रेन को नाटो में शामिल करने के बारे में कोई वादा नहीं किया है। रूसी सेनाएं यूक्रेन को पूर्वी क्षेत्र के सोलोटी और बोगुचार, जबकि उत्तरी क्षेत्र में पोचेप से घेरे हुए हैं। सैन्य विशेषज्ञों का कहना है कि रूस लगातार यूक्रेन की सीमा पर अपना सैन्य जमावड़ा बढ़ा रहा है। अतिरिक्त सैनिक भी तैनात हैं।

भारत के पास अहम मौका

इस गतिरोध में भारत के पास पश्चिमी देशों व रूस के बीच मध्यस्थता का मौका है। अमेरिकी प्रतिबंध लगे तो रूस चीन की ओर झुक सकता है।

रूस पर प्रतिबंध चीन को फायदा

रूस पर प्रतिबंधों से भारत को सुखोई विमान सहित अन्य सैन्य कलपुर्जे मिलने में परेशानी हो सकती है। रूस से संबंधों के हवाले से भारत गतिरोध को टालने में रोल अदा कर सकता है।

अमेरिका अभी युद्ध में शामिल नहीं होगा

यदि युद्ध की स्थिति में अमेरिका रूस पर आर्थिक प्रतिबंध लगाता है तो चीन को इसका फायदा होगा। अमेरिका ये नहीं चाहेगा। अमेरिका सीधे युद्ध में भी शामिल नहीं होना चाहता है।

पुतिन को यूक्रेन में अब समर्थन नहीं

कभी पूर्वी यूक्रेन पुतिन समर्थक हुआ करता था। 2014 में रूस के क्रीमिया पर हमले के बाद से स्थिति बदली है। यूक्रेन की जनता अब रूस विरोधी सरकारों को चुनती आई है।

प्रतिबंधों की स्थिति में रूस पलटवार के रूप में यूरोप को गैस सप्लाई रोक सकता है। इससे अमेरिका के सहयोगी यूरोपीय देश प्रभावित होंगे। यूराेप को 40% गैस सप्लाई रूस ही करता है।

Related posts

DGP मुकुल गोयल अयोध्या पहुंचे , रामलला के दर्शन कर की बड़ी बैठक, पढ़ें पूरी खबर

Shailendra Singh

योगी को धामी का झटका, उत्तराखंड में इस साल नहीं होगी कांवड़ यात्रा

Saurabh

बैलेट पेपर से मतदान कराने की मांग को मुख्य चुनाव आयुक्त ने किया खारिज

rituraj